» लाइफस्टाइल
व्रत में साबूदाना खाना क्यों है जरूरी? जानिए इसका सेवन शरीर के लिए है कितना है पौस्टिक
Go Back | Yugvarta , Sep 15, 2024 07:44 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
किसी भी व्रत के दौरान साबूदाना खाना व्रत रखने वाले व्यक्ति के मुख्य आहार में से एक है। व्रत के दौरान साबूदाना को अपने आहार का हिस्सा बनाना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह फलाहार का हिस्सा होने के साथ-साथ पेट भरने में भी सहायक होता है। वैसे तो अधिकतर लोग व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन करते हैं, लेकिन इसे सामान्य रूप से भी अपने दैनिक आहार में शामिल किया जा सकता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं साबूदाना खाना शरीर के लिए कितना लाभकारी है।


साबूदाना देखने में छोटे दाने जैसा होता है। आप इसे अपनी इच्छा और स्वाद के अनुसार दूध और पानी में उबालकर बना सकते हैं। पकने के बाद दानेदार साबूदाना पारदर्शी दिखने लगता है। इसके अलावा आप साबूदाना की खिचड़ी बनाकर भी खा सकते हैं। साबूदाना की खिचड़ी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आप इसमें कई तरह की सब्जियां भी मिला सकते हैं, इससे यह और भी पौष्टिक हो जाती है। अगर आप इसे सुबह के नाश्ते में शामिल करते हैं, तो यह आपको लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।

साबूदाना शकरकंद की तरह दिखने वाले कसावा या टैपिओका के कंद से बनता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे विटामिन और मिनरल्स का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए अगर आप साबूदाना का सेवन करेंगे, तो आप स्वस्थ रहेंगे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताब‍िक साबूदाना खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और कब्ज की समस्या को दूर करती है। इसके अलावा साबूदाना वजन कम करने में भी सहायक होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, इससे शरीर का वजन कम होता है। साबूदाना डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान माना जाता है। साबूदाना में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

इसके अलावा साबूदाना खाने से दिल भी स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ई और सेलेनियम हमारे बालों और त्वचा को स्वस्थ रखता है। साबूदाना का सेवन करने से हमें कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ताज किड्स मिस्टर मिस व मिसेज़ पूर्वांचल
Bollywood News / 'भूल भुलैया 3' और
Haryana BJP Manifesto 2024: हरियाणा चुनाव के
Pitru Paksha 2024: आज है पितृ पक्ष
अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने के लिए
भारत में लॉन्च हुआ Tata Punch का
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3260 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(819 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(793 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(731 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )