» सौंदर्य टिप्स
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही बनाएं ये होममेड शैंपू, दोगुनी तेज़ी से होगी हेयर ग्रोथ
Go Back | Yugvarta , Mar 05, 2022 12:11 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DESK :  हर लड़की की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली, खानपान की आदतों, बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण बालों की तमाम समस्याएँ होने लगती हैं। आज के समय में हर कोई बालों की किसी ना किसी समस्या से जूझ रहा है। लेकिन बालों के झड़ने की समस्या से अधिकतर लोग परेशान हैं। वैसे तो बाजार में कई शैंपू मौजूद हैं जो दावा करते हैं कि बालों का झड़ना रुक जाएगा। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स से बालों को लंबे समय में नुकसान होता है। ऐसे में आप झड़ते बालों की समस्या को

आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या से अधिकतर लोग परेशान हैं। बाजार में कई शैंपू मौजूद हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स से बालों को लंबे समय में नुकसान होता है। आप झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए घर पर ही कुछ नेचुरल आइटम्स की मदद से हर्बल शैम्पू बना सकते हैं।

दूर करने के लिए घर पर ही कुछ नेचुरल आइटम्स की मदद से हर्बल शैम्पू बना सकते हैं। जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

आँवला, शिकाकाई और रीठा शैंपू

रीठा पाउडर- 1 कटोरी

आंवला पाउडर- 1/2 कटोरी

शिकाकाई- 1/2 कटोरी

फ्लैक्स सीड्स- 1/2 कटोरी

शैंपू बनाने की विधि-

सामग्री

सबसे पहले एक कढ़ाई में 3 से 4 गिलास पानी डालकर उबाल लें। जब पानी में एक उबाल आ जाए तो उसमें सभी सामग्री को एक-एक करके डाल दें।

अब इसे धीमी आँच पर कम से कम 20 मिनट तक पकाएं। जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें। अब इसे छन्नी की मदद से छान लें। ध्यान रखें कि यह मिश्रण ज़्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

आप इसे हेयर वॉश करने के लिए अपने नॉर्मल शैम्पू की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा शैंपू

सामग्री

एलोवेरा जेल - 1/4 कप

शहद - 2 बड़े चम्मच

एप्पल साइडर विनेगर - - 2 बड़े चम्मच



शैंपू बनाने की विधि-

सबसे एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें। अब इसमें शहद और एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इसे हाथों से तब तक मिलाएं, जब तक यह झागदार नहीं हो जाता।

आप चाहें तो शैंपू में खुशबू बढ़ाने के लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं।

आप इसे हेयर वॉश करने के लिए अपने नॉर्मल शैम्पू की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
होलिका दहन 2024
Lok Sabha Election / समाजवादी पार्टी ने
Lucknow Shocker: इंसान का कटा हाथ मुंह
लोकसभा चुनाव से पहले अनुराधा पौडवाल बीजेपी
देहरादून-लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलेगी
उत्तराखंड: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव,
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(425 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(415 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(320 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(313 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(253 Views )
#YogiWithYouth,सीएम ने निरस्त की पुलिस भर्ती परीक्षा
(220 Views )