» सौंदर्य टिप्स
घरेलू नुस्खों की सहायता से बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवां
Go Back | Yugvarta , Nov 06, 2024 06:21 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
बढ़ती उम्र को रोका नहीं जा सकता है। उम्र बदलने के साथ, हमारे शरीर और चेहरे पर इसके लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। उम्र बढऩे के साथ-साथ चेहरे की रंगत भी फीकी पड़ने लगती है। उम्र बढ़ने से चेहरे की त्वचा बेजान दिखती है। 40 की उम्र के बाद अक्सर महिलाओं की खूबसूरती ढलने लगती है तथा उनका मन फिर से जवान दिखने को करता है।
हालांकि, डाइट और रूटीन में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करके, आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को थाम सकती हैं। वहीं, चेहरे को जवां बनाए रखने के लिए, सही स्किन केयर भी बहुत जरूरी है। कुछ महिलाएं, उम्र से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती हैं। वहीं, कुछ की स्किन, बढ़ती उम्र में भी जवां और चमकदार बनी रहती है। चेहरे को जवां बनाए रखने में भी कई घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

महिलाओं को त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियां भी होने लग जाती हैं और चेहरे पर दाग-धब्बे, टैनिंग, आंखों के नीचे काले हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें खूबसूरती के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट अपनाने पड़ते हैं जिससे उनका लुक बेहतर बना रहे। यदि आपको बिना पैसे खर्च किए प्राकृतिक तरीके से खूबसूरत दिखना है तो आप कुछ कारगर ब्यूटी टिप्स आजमा सकती हैं जिनसे आप 40 की उम्र के बाद भी जवां दिखने लगेंगी। अगर 40 की उम्र में भी जवां दिखना है तो इन फेस पैक्स को अपनाएं।

मुल्तानी मिट्टी और शहद का इस्तेमाल

मुल्तानी मिट्टी, चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होती है। कील-मुहांसों को कम करने और स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने में यह कारगर है। मुल्तानी मिट्टी में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं और त्वचा में कसावट आती है। दूध में विटामिन ए, विटामिन डी और रेटिनॉल पाया जाता है। यह भी एजिंग के साइन्स को कम करता है। दूध, इलास्टिसिटी को बढ़ाता है और इसमें मौजूद, लैक्टिक एसिड, कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे स्किन हेल्दी होती है।

मुल्तानी मिट्टी और शहद से बना फेस पैक, ब्लैकहेड्स को कम करता है और इससे स्किन में ग्लो आता है। मुल्तानी मिट्टी, चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोखकर, कई तरह के स्किन इंफेक्शन्स से भी बचाती है। शहद में भी एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां दूर होती हैं। शहद स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है।

मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से चेहरे से जुड़ी कई तकलीफों से राहत मिल जाती है। आप थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या पानी मिला दें और इसका घोल तैयार कर लें। इस घोल को आप अपने चेहरे पर लगा लें। ये लेप चेहरे पर लगाने से चेहरे के खुले रोमछिद्र बंद हो जाएंगे। साथ में ही आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे से भी सही हो जाएंगे।

बेसन और हल्दी का पैक

चेहरे के लिए बेसन सबसे बढिय़ा है। क्योंकि बेसन से चेहरा दमकने लगता है। आप बेसन का पैक बना सकते है। इस पैक को बनाने के लिए आप बेसन, हल्दी दही, दूध, नींबू और शहद का इस्तेमाल कर सकते है।

बेसन और दही

नियमित रूप से बेसन और दही का फेस फैक चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा सुंदर बनी रहती है। आप एक चम्मच बेसन लेकर उसमें दही मिला दें। फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आप चाहें तो इस अपने हाथों पर भी लगा सकते हैं। इस पेस्ट को आप 20 मिनट तक सूखने दें और 20 मिनट के बाद इसे पानी की मदद से साफ कर दें। ये पेस्ट हफ्ते में तीन दिन जरूर लाएं।

चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध

रोज रात को सोने से पहले आप अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगाया करें। कच्चा दूध लगाने से चेहरे का निखार बरकरार रहता है। इसके अलावा गुलाब जल चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है और चेहरे में दाग धब्बे भी नहीं होते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
गैरसैण विधानसभा मानसून सत्र: नाराज हुए धामी,बोले
उत्तराखंड:अगले साल खत्म होगा मदरसा बोर्ड, बना
उत्तराखंड की सबसे युवा ग्राम प्रधान प्रियंका
Uttarakhand: धामी कैबिनेट में महिलाओं, युवाओं और
यूपी फुटवियर-लेदर नीति 2025 : निजी औद्योगिक
Cultural Programs to be Organized at Religious,
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1371 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(609 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(587 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(583 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(504 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(502 Views )