» प्रमुख समाचार
PM Narendra Modi’s Katra Rally : पीएम मोदी ने किया ऐलान, जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होने देंगे पाकिस्तान का एजेंडा
Go Back | Yugvarta , Sep 19, 2024 06:02 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज माता वैष्णों देवी के स्थान कटरा में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कुछ समय पहले शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं पर हुए हमले का भी जिक्र किया। पीएम मोदी कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधते हुए पीडीपी पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी आज कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है, हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती।


मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कांग्रेस और

मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35A को लेकर कांग्रेस और एनसी का एजेंडा वही है, जो पाकिस्तान का एजेंडा है यानी कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोल दी है

नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35A को लेकर कांग्रेस और एनसी का एजेंडा वही है, जो पाकिस्तान का एजेंडा है यानी कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोल दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी कभी यहां के नौजवानों का भला नहीं कर सकते। इन तीन दलों ने यहां के नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया है। इनके पाप ने सिर्फ कश्मीर में ही आग नहीं लगाई बल्कि जम्मू को भी झुलसाया है और इसका फायदा सीमा पार बैठे देश के दुश्मनों ने उठाया है।


मोदी ने कहा, कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये परिवार, भारत में भ्रष्टाचार की कुरीति का जन्मदाता है, उसका पोषक है। इनकी हिम्मत देखिए, ये डोगरों की धरती पर आकर, यहां के राज परिवार को भ्रष्ट कहते हैं। कांग्रेस के नेता ने डोगरा विरासत पर ये हमला जानबूझकर किया है। ये मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान बेचने की उनकी पुरानी नीति है।


पीएम बोले, कुछ समय पहले यहां माता वैष्णों देवी के भक्तों पर कायराना हमला हुआ है। मैं विजय कुमार जी को नमन करता हूं, उन्होंने शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं को बचाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। ये जज्बा हमें प्रेरित करता है। जब से अनुच्छेद 370 की दीवार टूटी है, तब से आतंक और अलगाव यहां लगातार कमजोर पड़ रहे हैं। जम्मू कश्मीर स्थाई शांति की ओर बढ़ चला है। आप सभी के सहयोग से जम्मू कश्मीर आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त होकर रहेगा।


प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर का पानी यहां के किसानों और नौजवानों के काम आ रहा है। कांग्रेस-एनसी सरकारों ने तो अपने हक का पानी तक सीमा पार जाने दिया। यह यहां बड़े डैम बनाने तक की हिम्मत नहीं कर पाते थे। कांग्रेस दशकों तक शाहपुर कंडी डैम प्रोजेक्ट को हाथ भी नहीं लगा पाई। जिसके कारण जम्मू की हज़ारों हैक्टर ज़मीन बंजर हो रही थी। भाजपा सरकार न आती तो आज भी कठुआ और सांबा ज़िले के सैकड़ों किसान बेहाल होते।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ताज किड्स मिस्टर मिस व मिसेज़ पूर्वांचल
Bollywood News / 'भूल भुलैया 3' और
Haryana BJP Manifesto 2024: हरियाणा चुनाव के
Pitru Paksha 2024: आज है पितृ पक्ष
अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने के लिए
भारत में लॉन्च हुआ Tata Punch का
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3260 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(819 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(796 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(731 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )