» विदेश
दुनियाभर में मना भारत की आजादी का जश्न
Go Back | Yugvarta , Aug 16, 2024 09:41 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
नई दिल्ली। भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर के देशों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास, महावाणिज्य दूतावास और उच्चायोग की ओर से विशेष समारोह आयोजित किए गए, जिनमें भारतीय मूल के लोगों के साथ ही स्थानीय नेताओं और गणमान्य लोगों ने भी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
अमेरिका में भारतीय दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रवासी भारतीयों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और यहां भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने वॉशिंगटन डीसी स्थित इंडिया हाउस में तिरंगा फहराया। वहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि और प्रभारी आर. रविंद्र ने न्यूयॉर्क स्थित भारत के स्थायी मिशन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, यूएई, सऊदी अरब, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, इटली, दक्षिण अफ्रीका, चीन और रूस जैसे देशों के साथ ही भारत के पड़ोसी देशों नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश म्यांमार और भूटान में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में चार्ज डी अफेयर्स (सीडीए) गीतिका श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण के बाद माननीय राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा। यहां भारतीय मूल के बच्चों एवं मिशन के सदस्यों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई जीवंत प्रस्तुति पेश की, जिसने समारोह में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति में देशभक्ति का जोश भर दिया।
वहीं दूसरी ओर न्यूयॉर्क के विख्यात टाइम स्क्वायर पर हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश में हो रही लगातार प्रगति की जानकारी भी दी। यहां तिरंगे के रंग में रंगे भारतीय प्रवासियों और अमेरिकी लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया, जो देखते ही बन रहा था।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ताज किड्स मिस्टर मिस व मिसेज़ पूर्वांचल
Bollywood News / 'भूल भुलैया 3' और
Haryana BJP Manifesto 2024: हरियाणा चुनाव के
Pitru Paksha 2024: आज है पितृ पक्ष
अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने के लिए
भारत में लॉन्च हुआ Tata Punch का
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3260 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(819 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(796 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(731 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )