» विदेश
जर्मनी में भारत की प्रगति और विकास यात्रा का उल्लेख
Go Back | Yugvarta , Sep 12, 2024 01:35 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
बर्लिन। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां आयोजित जर्मन विदेश कार्यालय के वार्षिक राजदूत सम्मेलन में वक्तव्य दिया, जहां उन्होंने पिछले एक दशक में हुई भारत की प्रगति और विकास यात्रा का उल्लेख किया।

उन्होंने भारत में हो रहे बदलावों पर रोशनी डालते हुए कहा पिछले एक दशक में भारत काफी बड़े स्तर पर बदला है। आज यह करीब चार ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था है। भारत का मानव संसाधन भी बदल रहा है। वैश्विक कारोबार में भारतीय प्रतिभाओं की प्रासंगिकता स्पष्ट दिख रही है।

जयशंकर तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में जर्मनी में हैं। वह ‘भारत-खाड़ी सहयोग परिषद मंत्रिस्तरीय बैठक’ में भाग लेने के बाद सऊदी अरब से दो दिवसीय दौरे के लिए यहां पहुंचे हैं। विदेश मंत्री ने मंगलवार को बर्लिन में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन द्वारा आयोजित विदेशी मामलों एवं सुरक्षा नीति विशेषज्ञों से भी बातचीत की। वार्ता के बाद जयशंकर ने कहा बदलती वैश्विक व्यवस्था, सुरक्षा चुनौतियों और भारत तथा जर्मनी के बीच रणनीतिक समानता पर विचार विमर्श किया गया।

जयशंकर ने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष का समाधान जंग के मैदान पर नहीं निकलेगा और दोनों पक्षों को बातचीत करनी होगी। अगर वे सलाह चाहते हैं, तो भारत हमेशा मदद के लिए तैयार है।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा आज बर्लिन में विदेश मंत्री एनालेना बारबॉक के साथ व्यापक चर्चा की। भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी का जायजा लिया, जिसमें व्यापार एवं निवेश, हरित एवं सतत विकास, कुशल श्रमिकों की गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और रक्षा एवं सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। यूक्रेन, गाजा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 7वें अंतर-सरकारी परामर्श के लिए भारत में उनका स्वागत करने के लिए तत्पर हूं।

विदेश मंत्री ने जर्मन संसद की विदेश मामलों की समिति के चेयरमैन माइकल रोथ से भी मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मौजूदा वैश्विक चुनौतियों और नए द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
विदेशों में भारतीय मिशनों ने पौधरोपण कर
राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों पर
J&K Election 2024 / PDP का पहला
उत्तराखंड में समूह-ग के 4,855 पदों पर
'Arvind Kejriwal: दिल्ली का सीएम आवास खाली
नेपाल में भारत की वित्तीय सहायता से
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3259 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(819 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(792 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(731 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )