» दस्तरख्वान
सेहत के लिए गुणकारी है आंवला, सबको लुभाता है इसका चटपटा स्वाद
Go Back | Yugvarta , Dec 23, 2024 10:19 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
आंवला चाहे जिस रूप में खाया जाए, सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। आज हम आपको आंवला की हरी चटनी के बारे में बताएंगे। इसका चटपटा स्वाद सबको लुभाता है। यह न केवल खाने में मजेदार है, बल्कि शरीर को पोषण भी देती है। इसका तीखापन और खट्टापन खाने का स्वाद बढ़ा देता है। इस चटनी को बनाना आसान है। यह हेल्दी डिश है। आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, कचौड़ी या किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं।
सामग्री

आंवला – 10 (लगभग 250 ग्राम)

साबुत धनिया – 1 चम्मच

जीरा – 1 चम्मच

उड़द की दाल – 1/2 चम्मच

देसी घी – 1 चम्मच

लहसुन – 5-6 कलियां

हरी मिर्च – 5-6

सूखी लाल मिर्च – 5-6

नमक – स्वादानुसार

पानी – आवश्यकतानुसार

धनिया पत्ती – स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले ताजा आंवला लें और इसे 2-3 बार ताजे पानी से अच्छे से धो लें। फिर इसे चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों मे काट लें। अब पैन को मीडियम आंच पर रखें। इसमें 1 चम्मच साबुत धनिया, 1 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच उड़द की दाल और 1 चम्मच देसी घी डालकर हल्का सा भुन लें।भुन जाए तब इसमें 5-6 लहसुन की कलियां, 5-6 हरी मिर्च और 5-6 सूखी लाल मिर्च डालें। फिर इन सब को हल्का भुन लें।

जब मिर्च और लहसुन भुन जाए तब इसमें कटा आंवला डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें नमक और थोड़ा-सा पानी डालकर ढककर 2-3 मिनट के लिए मीडियल फ्लेम पर पकने दें। जब आंवला आधा पक जाएगा तो इसके अंदर कड़वापन हट जाएगा। आधा पकते ही इसे एक प्लेट में निकालें और ठंडा करने के बाद मिक्सी में जार में रखें।

इसमें धनिया पत्ती और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। चाहें तो इसमें सरसों का तेल और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
India’s Decisive Retaliation : Operation Sindoor targeted
बरसात पूर्व करा लें अधिकाधिक निर्माण कार्य
सुरक्षा के माहौल में ही विकास और
धामी ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया भारत-नेपाल सीमा
सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(269 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(258 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(208 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(187 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(173 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(166 Views )