» दस्तरख्वान
इस मौसम में मूंग दाल का चीला होता है बहुत फायदेमंद
Go Back | Yugvarta , Feb 10, 2025 11:33 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
मूंग दाल का चीला खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इसे नियमित खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

मूंग दाल का चीला प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और फाइबर जैसे मिनरल अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने का सही समय लेकर भी कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट डॉ स्वाति सिंह के मुताबिक सुबह नाश्ते के समय और वर्कआउट के बाद मूंग दाल का चीला खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। वर्कआउट के बाद चीला खाने की सलाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में बहुत सहायक होता है।

वहीं, रात को कुछ हल्का खाने का मन हो तो भी इसे ग्रहण किया जा सकता है। मूंग दाल काफी हल्का होता है, जो पाचन तंत्र को अच्छा करता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। अधिक मात्रा में फाइबर होने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है।

सिंह के अनुसार इसे खाने से शरीर एनर्जेटिक रहता है। मूंग दाल के चीले में भरपूर मात्रा में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने का काम करते हैं। इसमें कम फैट होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है और दिल की सेहत में भी सुधार होता है। जो डायबिटिक हैं, जिनका हाजमा खराब रहता है या फिर जो वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए मूंग दाल से बना चीला बिल्कुल मुफीद रेसिपी है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
देश और सैनिकों की सुरक्षा से कोई
MAA YAMUNA SWACHATA ABHIYAN DELHI-दिल्ली के स्कूलों
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर बिना
मुंबई:ED ऑफिस में भीषण आग, छह घंटे
सीएम ने दुधवा टाइगर रिजर्व का किया
बाढ़ से बचाव की तैयारियों को 10
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3475 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1133 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1095 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(977 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(952 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(886 Views )