» प्रमुख समाचार
दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM
Go Back | Yugvarta , Feb 21, 2025 09:16 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय मराठी सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है जिसका उद्देश्य वर्तमान काल में मराठी साहित्य की भूमिका पर मंथन करना है। प्रधानमंत्री करीब 4:30 बजे विज्ञान भवन में इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यह सम्मेलन 21 से 23 फरवरी तक चलेगा और इसमें पैनल चर्चा, पुस्तक प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रख्यात साहित्यकारों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।ऐसा तब हो रहा है जब सरकार ने हाल ही में मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है।

सम्मेलन में मराठी साहित्य की समृद्ध परंपरा

यह सम्मेलन 21 से 23 फरवरी तक चलेगा और इसमें पैनल चर्चा, पुस्तक प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रख्यात साहित्यकारों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।ऐसा तब हो रहा है जब सरकार ने हाल ही में मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है

और उसकी समकालीन प्रासंगिकता पर चर्चा की जाएगी। इसमें भाषा संरक्षण, अनुवाद और साहित्यिक कार्यों के डिजिटलीकरण के प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श होगा।

पीएमओ के मुताबिक प्रख्यात साहित्यिक हस्तियों के साथ इंटरैक्टिव सत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला की मेजबानी की जाएगी। साथ ही कहा गया है कि इस कार्यक्रम में पुणे से दिल्ली तक एक प्रतीकात्मक साहित्यिक ट्रेन यात्रा भी शामिल होगी, जिसमें साहित्य की एकीकृत भावना दिखाने के लिए 1,200 प्रतिभागी शामिल होंगे। इस यात्रा के माध्यम से साहित्य की एकता को प्रदर्शित किया जाएगा। सम्मेलन में 2,600 से अधिक कविताओं का आयोजन, 50 किताबों का विमोचन और 100 बुक स्टॉल होंगे।

यह साहित्य सम्मेलन 71 वर्षों के बाद दिल्ली में हो रहा है।

इस बीच, पीएम मोदी 'एडवांटेज असम 2.0' पहल के हिस्से के रूप में असम सरकार द्वारा आयोजित झुमोइर बिनंदिनी कार्यक्रम के एक मेगा इवेंट में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए एक मंच भी तैयार किया गया है। राज्य के 27 जिलों के झुमोइर कलाकार 24 फरवरी को गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में इस प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में 5,399 महिला नर्तक, 2,175 पुरुष नर्तक और 2,074 संगीतकार शामिल होंगे।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
लखीमपुर : सीएम योगी ने देश के
महाशिवरात्रि 26 फरवरी को: राशि अनुसार करें
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुलाई अहम
पर्यावरण वैज्ञानिकों ने कहा संगम का जल
यूपी: अब हर पंचायत में होगी एक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: AUS vs ENG Live
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3411 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1064 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1018 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(903 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(881 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(821 Views )