» प्रमुख समाचार
दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व
Go Back | agency , Feb 20, 2025 09:54 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI : 
दिल्ली में गुरुवार को भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद देर शाम मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त, राजस्व और विजिलेंस समेत कई प्रमुख विभाग रखे हैं।
रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार विभाग रखे हैं। साथ ही, वह उन विभागों की भी जिम्मेदारी संभालेंगी, जिन्हें किसी को आवंटित नहीं किया गया है।

इसके अलावा, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सूचना एवं वित्त आयोग, जल और गुरुद्वारा चुनाव विभाग मिले हैं। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभागों की जिम्मेदारी मिली है।

मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और योजना विभाग मिले हैं। रविंद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, एससी/एसटी वेलफेयर, कॉरपोरेशन, इलेक्शंस विभाग मिले हैं। कपिल मिश्रा को विधि एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही, डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना तकनीक विभाग दिए गए हैं।

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस आई है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।
  agency
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
पर्यावरण वैज्ञानिकों ने कहा संगम का जल
यूपी: अब हर पंचायत में होगी एक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: AUS vs ENG Live
दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी
कांग्रेस ने दिल्ली में भाजपा की बी-टीम
दिल्लीवासियों को 500 रुपये की दर से
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3411 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1063 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1018 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(903 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(881 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(821 Views )