» प्रमुख समाचार
'भारत टेक्स 2025' में भाग लेंगे पीएम मोदी,टेक्सटाइल को देंगे बढ़ावा
Go Back | Yugvarta , Feb 15, 2025 10:49 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI :  प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम में शाम करीब 4 बजे कार्यक्रम में भाग लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

14-17 फरवरी तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पूरे टेक्सटाइल वैल्यू चेन - कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पादों सहित सहायक उपकरण - को एक ही छत के नीचे लाता है।

'भारत टेक्स' प्लेटफॉर्म टेक्सटाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें दो स्थानों पर फैला एक मेगा एक्सपो शामिल है और पूरे टेक्सटाइल इकोसिस्टम को प्रदर्शित करता है।

भारत वस्त्र और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक है और देश ने 2023 में 34 बिलियन

भारत वैश्विक कपड़ा कंपनियों के लिए एक विश्वसनीय और सस्टेनेबल सोर्सिंग गंतव्य बन गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'भारत टेक्स 2025' वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करेंगे

डॉलर मूल्य की वस्त्र वस्तुओं का निर्यात किया। जिसके साथ 45 मिलियन से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिला है।

इसमें 70 से ज्यादा कॉन्फ्रेंस सेशन, राउंडटेबल, पैनल डिस्कशन और मास्टर क्लासेस की विशेषता वाला एक वैश्विक स्तर का कॉन्फ्रेंस सेशन भी होगा।

इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी, हैकाथॉन-आधारित ‘स्टार्टअप पिच फेस्ट’ और इनोवेशन फेस्ट और प्रमुख निवेशकों के माध्यम से स्टार्टअप के लिए फंडिंग के अवसर प्रदान करने वाली तकनीक और डिजाइन चुनौतियां शामिल होंगी।

‘भारत टेक्स 2025’ में नीति निर्माताओं और वैश्विक सीईओ, 5,000 से अधिक प्रदर्शकों और 120 से अधिक देशों के 6,000 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के अलावा कई दूसरे विजिटर्स के आने की उम्मीद है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के अनुसार, ‘भारत टेक्स 2025’ लचीली ग्लोबल वैल्यू चेन और टेक्सटाइल सस्टेनेबिलिटी को दर्शाता है।

इस मेगा टेक्सटाइल इवेंट में कई तरह की गतिविधियां शामिल हैं, जिसमें वैश्विक स्तर का व्यापार मेला और एक्सपो, वैश्विक स्तर का टेक्सटाइल सम्मेलन, सेमिनार, सीईओ राउंडटेबल और बी2बी के साथ ही जी2जी मीटिंग शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में 15 फरवरी तक एक्सेसरीज, गारमेंट मशीनरी, डाई, केमिकल और हस्तशिल्प जैसी संबंधित प्रदर्शनियां आयोजित की जा रही हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
पर्यावरण वैज्ञानिकों ने कहा संगम का जल
यूपी: अब हर पंचायत में होगी एक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: AUS vs ENG Live
दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी
कांग्रेस ने दिल्ली में भाजपा की बी-टीम
दिल्लीवासियों को 500 रुपये की दर से
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3411 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1063 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1018 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(903 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(881 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(821 Views )