» मुख्यमंत्री सूचना यू पी
योगी के जनता दर्शन ने निकाला निष्कर्ष : फीस माफ होने के साथ शुरू हो गई पंखुड़ी की पढ़ाई
Go Back | Yugvarta , Jul 07, 2025 06:02 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Gorakhpur :  गोरखपुर, 7 जुलाई। आर्थिक दिक्कतों से फीस न जमा कर पाने के चलते स्कूल जाने से वंचित महानगर के पुरदिलपुर निवासी पंखुड़ी त्रिपाठी की पढ़ाई सोमवार से निर्बाध शुरू हो गई। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री द्वारा पंखुड़ी की परेशानी का संज्ञान लिए जाने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर पंखुड़ी की फीस माफ करवा दी। फीस माफ होने के साथ कक्षा सात में पढ़ने वाली इस बिटिया ने सोमवार को स्कूल जाकर क्लास अटेंड करना शुरू कर दिया है। पढ़ाई शुरू होने पर पंखुड़ी और उसके माता-पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति बारंबार

पूरे परिवार ने जताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार

1 जुलाई को जनता दर्शन में सीएम योगी से मिलकर पंखुड़ी ने जताई थी फीस भरने में असमर्थता

सीएम ने दिया था भरोसा, खूब पढ़ो बिटिया, फीस के अभाव में नहीं रुकने देंगे पढ़ाई

आभार जताया है।

1 जुलाई को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पंखुड़ी त्रिपाठी भी पहुंची थी। पंखुड़ी सरस्वती शिशु मंदिर (इंग्लिश मीडियम) पक्की बाग में कक्षा सात में पढ़ती है। जनता दर्शन में उसने मुख्यमंत्री से कहा था, “महाराज जी, मैं पढ़ना चाहती हूं, फीस माफ करवा दीजिए या फीस का इतंजाम करा दीजिए।” उसने बताया था कि पिता राजीव त्रिपाठी को चोट लगने के बाद परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है। मां मीनाक्षी एक शॉप पर नौकरी कर रही हैं। उसके अलावा कक्षा 12 में पढ़ने वाला भाई भी है। पंखुड़ी ने बताया कि फीस न जमा कर पाने के कारण वह कक्षा सात में पढ़ाई करने नहीं जा पा रही है। उसकी समस्या सुनने के बाद सीएम योगी ने उसे भरोसा दिया था कि उसकी पढ़ाई नहीं रुकने पाएगी। वह खूब पढ़े, फीस माफ कराया जाएगा या फीस का इंतजाम कर दिया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने अफसरों को निर्देशित भी किया था और पंखुड़ी की ख्वाहिश पर उसके साथ फोटो भी खिंचवाई थी।

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में आए इस प्रकरण के संदर्भित होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग के प्रबंधन से संपर्क किया और पंखुड़ी त्रिपाठी की फीस माफ करवाई। साथ ही पंखुड़ी को बताया कि वह सोमवार से स्कूल जाए। पंखुड़ी आज स्कूल यूनिफॉर्म पहने स्कूल पहुंची और कक्षा सात वर्ग बी में उसकी पढ़ाई शुरू हो गई।

पढ़ाई निर्बाध शुरू होने पर पंखुड़ी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा-थैंक्यू महाराज जी। उसने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी बहुत अच्छे हैं। उनकी मदद से ही उसकी पढ़ाई शुरू हो पाई है। पंखुड़ी के पिता राजीव त्रिपाठी और माता मीनाक्षी ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें महाराज जी पर पूरा भरोसा है और उनकी सहृदयता और संवेदनापूर्ण कार्यशैली से ही बिटिया की पढ़ाई संभव हुई है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Army Doctor Delivers Baby at Railway Station,
Maharashtra Woman Helps Lover Kill Her Bedridden
Families Say Air India Is Threatening to
नीतू कपूर आज भी अपनी बेमिसाल खूबसूरती,
Uttrakhand: मानसून में पारेषण तंत्र के सुचारू
स्वाद और प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन कबाब
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(978 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(470 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(419 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(411 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(403 Views )