» मुख्यमंत्री सूचना यू पी
धर्मपाल सिंह के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, मां के निधन पर जताई शोक संवेदनाएं
Go Back | Yugvarta , Jul 07, 2025 06:10 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Bijnor : 
बिजनौर, 7 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी के निधन पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके गांव हुरनंगला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। भगवती सिंह जी का निधन शनिवार रात 95 वर्ष की आयु में हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मपाल सिंह के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर लखनऊ से राजकीय विमान द्वारा गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्वेक्षण के बाद वे हेलीकॉप्टर से नगीना क्षेत्र के गांव हुरनंगला पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताया।

इससे पहले, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता जी भगवती देवी की अंत्येष्टि में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गंगा बैराज घाट पर शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री के हुरनंगला आगमन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी डॉ महेंद्र कुमार सिंह, एमएलसी अशोक कटारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
सपा सरकार में कांवड़ यात्रियों पर चलती
कांवड़ यात्रा को अपवित्र करने की कोशिश
उत्तराखंड में कृषि व ग्रामीण विकास के
Army Doctor Delivers Baby at Railway Station,
Maharashtra Woman Helps Lover Kill Her Bedridden
Families Say Air India Is Threatening to
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(978 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(470 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(419 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(411 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(403 Views )