Lucknow : लखनऊ, 10 अप्रैल : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आँधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य 04 लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में घायलों का समुचित उपचार कराने तथा पशुहानि पर प्रभावितों को अनुमन्य सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में आज 10 अप्रैल, 2025 को कुल 22 जनहानि, 45 पशुहानि तथा 15 मकान क्षति की घटनाएं हुई हैं।
जनहानि का जिलेवार विवरण:
आकाशीय बिजली से –
• फतेहपुर एवं आजमगढ़: 03-03
• फिरोजाबाद, कानपुर देहात, सीतापुर: 02-02
• गाजीपुर, गोण्डा, अमेठी, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर: 01-01
आँधी-तूफान से –
• बलिया, कन्नौज, बाराबंकी, जौनपुर, उन्नाव: 01-01
पशुहानि का जिलेवार विवरण:
• गाजीपुर: 17
• चन्दौली: 06
• बलिया: 05
• अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, गोण्डा: 03-03
• सुल्तानपुर: 02
• अमेठी, कन्नौज, गोरखपुर: 01-01
• फतेहपुर (अग्निकांड): 03
मकान क्षति का विवरण:
• गाजीपुर, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी: 02-02
• बलिया, गोण्डा, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, गोरखपुर, औरैया, हरदोई, लखनऊ, मऊ: 01-01
प्रावधानित मुआवजा राशि:
• बड़े दुधारू पशु: ₹37,500
• छोटे दुधारू पशु: ₹4,000
• बड़े गैर-दुधारू पशु: ₹32,000
• छोटे गैर-दुधारू पशु: ₹20,000 |