» मुख्यमंत्री सूचना यू पी
लालजी टंडन ने 7 दशक तक राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाकर रखी : सीएम योगी
Go Back | Yugvarta , Apr 12, 2025 03:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊ, 12 अप्रैल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंंने लखनऊ, प्रदेश और देश की राजनीति में लगभग 7 दशक तक अपनी एक मजबूत पहचान बनाकर रखी। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सम और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए एक पार्टी, एक विचारधारा और जीवन भर राष्ट्रवाद के मूल्यों का अनुसरण किया।

जब कोई व्यक्ति अपनी मर्यादाओं का पालन करता है तो शिखर तक पहुंचने में देर नहीं लगती-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टंडनजी की लखनऊ, प्रदेश और देश की राजनीति में प्रभावी उपस्थिति, उनके मूल्यों और आदर्शों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि टंडन जी के व्यक्तित्व में हमेशा दिखायी देता था कि जब एक व्यक्ति अपनी मर्यादाओं का पालन करता है तो उसे शिखर तक पहुंचने में देर नहीं लगती है। उन्होंने लखनऊ में एक सामान्य कार्यकर्ता, स्वयं सेवक के रूप में लखनऊ नगर पालिका परिषद और लखनऊ नगर निगम पार्षद के बाद विधान परिषद सदस्य और फिर विधायक के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभायी। इसके बाद वह लखनऊ के लोकप्रिय सांसद बने। उनकी सार्वजनिक छवि, आम जनमानस के साथ उनके संवाद, हर एक के सुख-दुख में सहभागी बनने के ज्जबे को सभी ने देखा है। सीएम ने कहा कि टंडन जी की सेवाएं, उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी एक प्रेरणा बना हुआ है। सीएम ने उनकी 90वीं जयंती पर उनका स्मरण करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया।

इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री असीम अरुण, मेयर सुषमा खर्कवाल, सासंद बृज लाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, डॉ.नीरज बोरा, नीरज सिंह, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Ram Mandir: इस दिन तक तैयार हो
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राष्ट्रपति विधेयकों
मुर्शिदाबाद में नहीं थम रही बदले की
हिमाचल प्रदेश: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पलटी पर्यटक
RR पर जीत के बाद RCB के
Murshidabad Violence: ‘बंगाल में हिंदुओं की निर्मम
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3458 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1117 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1079 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(956 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(933 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(870 Views )