UP News : महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से 16 लाख कर्मचारी लाभान्वित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
Go Back |
Yugvarta
, Apr 09, 2025 07:08 PM 0 Comments
0 times
0
times
लखनऊ :
लखनऊ, 9 अप्रैल : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य कर्मचारियों को वर्तमान में दिए जा रहे 53% महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 55% कर दिया गया है। यह नई दर 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस निर्णय से लगभग 16 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई भी दी।