» देश
तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली CM Arvind Kejriwal, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
Go Back | Yugvarta , Sep 13, 2024 06:41 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी है। अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। 'आप' के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और पार्टी सुप्रीमो की रिहाई का जश्न मनाने के लिए उन्होंने मिठाइयां बांटी और पटाखे जलाए। शाम करीब साढ़े छह बजे अरविंद कजेरीवाल को जेल से रिहा कर दिया गया।

इससे पहले केजरीवाल की रिहाई का ऑर्डर तिहाड़ जेल पहुंचा। केजरीवाल के स्वागत के लिए मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आतिशी, सौरभ

दिल्ली के मुख्यमंत्री का लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले दो जून को आत्मसमर्पण करने के तीन महीने बाद यह फैसला सुनाया गया है। आप मुख्यालय के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए।

भारद्वाज और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहे। केजरीवाल के बाहर निकलते ही आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

इस बीच, मुख्यमंत्री आवास के बाहर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटी। वहीं, 'आप' समर्थकों ने 'आ गए भाई आ गए केजरीवाल आ गए' और 'जेल के ताले टूट गए केजरीवाल छूट गए' जैसे नारे लगाए। 'आप' के वरिष्ठ मनीष सिसोदिया, आतिशी, संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। सुनीता केजरीवाल से संवाददाताओं से कहा, ''भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का यह षडयंत्र भी नाकाम हो गया। वे सत्ता में बने रहने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डालना चाहते थे।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री का लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले दो जून को आत्मसमर्पण करने के तीन महीने बाद यह फैसला सुनाया गया है। आप मुख्यालय के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी जश्न में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर मौजूद कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह 'हमारी पार्टी की बड़ी जीत और तानाशाही की हार' है। मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर भी मिठाइयां बांटी गईं।

ईडी ने 21 मार्च को आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। शीर्ष अदालत ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 10 मई को 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो (सीबीआई) ने हालांकि 26 जून को आबकारी नीति से जुड़े एक अन्य मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वह उस दौरान न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ज्ञानवापी एक स्ट्रक्चर मात्र नहीं, ज्ञान प्राप्ति
जीवन पर्यंत मूल्यों और आदर्शों के लिए
125 टीबी मरीजों को गोद लेंगे योगी
किसी के साथ भी नहीं होने देंगे
Karwa Chauth 2024 Date: इस बार कब
करीना कपूर खान की बकिंघम मर्डर्स बॉक्स
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3262 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(821 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(798 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(732 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )