» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
Karwa Chauth 2024 Date: इस बार कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Go Back | Yugvarta , Sep 20, 2024 09:36 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
Karwa Chauth 2024 Date And Time in India: वैदिक पंचांंग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।

शास्त्रों में करवा चौथ का विशेष महत्व है। हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखने का विधान है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। मतलब इस दिन महिलाएंं चांद निकलने तक अन्न, जल का त्याग करती हैं। उसके बाद शाम को छलनी से चांद देखकर और पति की आरती उतारकर अपना व्रत खोलती हैं। साथ ही मां पार्वती, भगवान शिव और गणेशजी की पूजा इस दिन की जाती है। वहीं इस साल करवा चौथ का व्रत 19 अक्टूबर को रखा जाएगा। आइए जानते हैं ये तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

करवा चौथ तिथि 2024 (Karwa Chauth Tithi 2024)

वैदिक पंचांग अनुसार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्टूबर 2024 को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर आरंभ हो रही है। वहीं इस तिथि का अंत 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में करवा चौथ का व्रत रविवार 19 अक्टूबर को किया जाएगा।


करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2024 (Karwa Chauth Shubh Muhurat 2024)

करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 05 बजकर 48 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक

करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06 बजकर 35 मिनट से शाम 07 बजकर 21 मिनट पर

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय – शाम 07 बजकर 21 मिनट पर
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ज्ञानवापी एक स्ट्रक्चर मात्र नहीं, ज्ञान प्राप्ति
जीवन पर्यंत मूल्यों और आदर्शों के लिए
125 टीबी मरीजों को गोद लेंगे योगी
किसी के साथ भी नहीं होने देंगे
Karwa Chauth 2024 Date: इस बार कब
करीना कपूर खान की बकिंघम मर्डर्स बॉक्स
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3261 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(821 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(798 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(732 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )