» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
23 सितम्बर को स्वराशि कन्या में गोचर करेंगे बुध, इन राशि के जातकों को होगा लाभ
Go Back | Yugvarta , Sep 20, 2024 07:46 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
Mercury will transit in its own sign Virgo on 23rd September, people of these zodiac signs will benefit - Jyotish Nidan in Hindiग्रहों के राजकुमार बुध 23 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर अपनी स्वराशि कन्या में गोचर कर जाएंगे। बुद्धि, तार्किक क्षमता, कारोबार आदि के कारक ग्रह बुध का यह गोचर कई राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। कन्या राशि में बैठकर बुध कुछ लोगों को मनचाहा फायदा दिला सकते हैं।
ऐसे में आइए जान लेते हैं कि, वो कौन सी राशियां जिनके लिए बुध का राशि परिवर्तन सबसे शुभ और मंगलकारी रह सकता है।

वृषभ

आपके पंचम भाव में बुध का गोचर होगा। यह शिक्षा का भाव माना जाता है, इसलिए बुध का यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। खासकर इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता इस दौरान मिल सकती है। इसके साथ ही करियर की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी, अपनी स्किल्स का आप सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे जिससे आपको फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में भी आपको सुधार देखने को मिल सकता है, पार्टनर से खुलकर दिल की बातें करेंगे जिससे नजदीकियां बढ़ेंगी।

सिंह

बुध आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में बुध का होना आपको पारिवारिक जीवन में सफलता दिला सकता है, माता-पिता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। इसके साथ ही सामाजिक स्तर पर आप अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग मीडिया, बैंकिंग, फिल्म, सेल्स आदि के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको बड़ा धन लाभ इस दौरान हो सकता है। पैतृक कारोबार करने वाले सिंह राशि के जातकों के लिए भी समय बेहद फायदेमंद रहने की संभावना है।
कन्या


बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे। बुध के गोचर से आपको मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है। इस दौरान उलझनें-सुलझेंगी और आप अपने लक्ष्यों पर फोकस कर पाएंगे। अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी इस दौरान कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। संचित धन में वृद्धि होगी और कुछ जातकों की आमदनी भी इस दौरान बढ़ सकती है। बीते समय में कोई निवेश किया था तो उससे भी आपको फायदा मिल सकता है। सेहत का मिजाज भी पहले से बेहतर होगा।

धनु

आपकी राशि से दसवें भाव में बुध का गोचर होगा। यह भाव कर्म का कहा जाता है। बुध के इस गोचर से कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, अचानक आपका पद बढ़ सकता है या आमदनी में वृद्धि देखने को मिल सकते है। समय का जितना सदुपयोग करेंगे उतना ही आपको अच्छे परिणाम इस समय मिल सकते हैं। धन कमाने के नए स्रोत भी इस राशि के कई जातकों को मिल सकते हैं। आपकी कई मानसिक परेशानियां भी इस अवधि में दूर होंगी। नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ज्ञानवापी एक स्ट्रक्चर मात्र नहीं, ज्ञान प्राप्ति
जीवन पर्यंत मूल्यों और आदर्शों के लिए
125 टीबी मरीजों को गोद लेंगे योगी
किसी के साथ भी नहीं होने देंगे
Karwa Chauth 2024 Date: इस बार कब
करीना कपूर खान की बकिंघम मर्डर्स बॉक्स
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3262 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(821 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(798 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(732 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )