» देश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया महाकाल के दर्शन,मंदिर परिसर में लगाई झाड़ू
Go Back | Yugvarta , Sep 20, 2024 08:10 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image UJJAIN : 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन किए. मंदिर पहुंचकर राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा महाकाल को जल अर्पित कर विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की. साथ ही उन्होंने देश और प्रदेश की उन्नति, लोगों के कल्याण और विश्व की शांति के लिए भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना की.


देश के पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी उपस्थित रहे. महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा महाकाल पर जल और पंचामृत से जलाभिषेक किया. राष्ट्रपति ने विधिवत ढंग से मंदिर में पूजा-अर्चना की.

राष्ट्रपति ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा महाकाल के मंदिर में देश एवं प्रदेश की उन्नति, लोगों के कल्याण और विश्व-शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने मंदिर में पहुंचने के बाद नंदी मंडपम में श्री नंदिकेश्वर भगवान की पूजा-अर्चना कर बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया. राष्ट्रपति के आने की खुशी में महाकालेश्वर मंदिर को फूलों से सजाया गया था. साथ ही उनका स्वागत झांझ-डमरू बजाकर किया गया.
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ज्ञानवापी एक स्ट्रक्चर मात्र नहीं, ज्ञान प्राप्ति
जीवन पर्यंत मूल्यों और आदर्शों के लिए
125 टीबी मरीजों को गोद लेंगे योगी
किसी के साथ भी नहीं होने देंगे
Karwa Chauth 2024 Date: इस बार कब
करीना कपूर खान की बकिंघम मर्डर्स बॉक्स
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3261 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(821 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(798 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(732 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )