» देश
Congress Demand For CBI Investigation Into Tirupati Case : तिरुपति प्रसाद मामले की सीबीआई जांच के लिए आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला रेड्डी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
Go Back | Yugvarta , Sep 20, 2024 06:46 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
नई दिल्ली। तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले प्रसाद को लेकर मचे विवाद के बीच अब आंध्र प्रदेश कांग्रेस की तरफ से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की केंद्र सरकार से मांग की गई है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष वाई. एस. शर्मिला रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। इस पत्र में शर्मिला ने गृहमंत्री से अनुरोध किया है कि तत्काल इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच का आदेश दें। वाई. एस. शर्मिला रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं।

दूसरी तरफ, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी शमाला राव ने इस पूरे विवाद पर कहा कि जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि घी के नमूने में वनस्पति वसा और पशु वसा की भी मिलावट है। पशु वसा की मिलावट में लार्ड (सुअर वसा), पाम तेल, गाय की चर्बी और मछली का तेल सहित कई चीजें शामिल हैं। घी का नमूना इन सभी का मिश्रण था। शुद्ध दूध से बने वसा की रीडिंग 95.68 से 104.32 के बीच होनी चाहिए, लेकिन हमारे सभी घी के नमूनों की रीडिंग 20 के आसपास थी, जिसका मतलब है कि आपूर्ति किया गया घी अत्यधिक मिलावटी है। हमने आपूर्तिकर्ता को ब्लैक लिस्ट में डालने और दंडित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हमने घी की आपूर्ति में सुधार करने और अपनी आंतरिक प्रणाली को मजबूत करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है ताकि हमें दोबारा इस समस्या का सामना न करना पड़े। विशेषज्ञ समिति ने हमें अपनी प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए कहा है जिससे इस तरह की समस्या का समाधान हो जाएगा।


उधर, कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने तिरुपति प्रसादम विवाद पर कहा कि मैंने रिपोर्ट नहीं पढ़ी है लेकिन अगर इसमें 0.1 प्रतिशत भी सच्चाई है तो इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ज्ञानवापी एक स्ट्रक्चर मात्र नहीं, ज्ञान प्राप्ति
जीवन पर्यंत मूल्यों और आदर्शों के लिए
125 टीबी मरीजों को गोद लेंगे योगी
किसी के साथ भी नहीं होने देंगे
Karwa Chauth 2024 Date: इस बार कब
करीना कपूर खान की बकिंघम मर्डर्स बॉक्स
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3261 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(821 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(798 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(732 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )