» देश
विदेशों में भारतीय मिशनों ने पौधरोपण कर दिया प्रकृति के संरक्षण का संदेश
Go Back | Yugvarta , Sep 18, 2024 06:15 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास और उच्चायोग की ओर से मंगलवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ 2024 का शुभारंभ किया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भारतीय मिशनों ने अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और समय-दर-समय पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भारतीय दूतावास और उच्चायोग में नियुक्त राजदूत और उच्चायुक्त के साथ ही मिशनों के अन्य सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मिलकर दूतावास परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने की शपथ ली।
दरअसल पीएम मोदी द्वारा विश्व

स्वच्छता ही सेवा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भारतीय मिशनों ने अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और समय-दर-समय पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया

पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2024 को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया था। हमारी धरती को बेहतर बनाने में योगदान देने एवं प्रकृति का संरक्षण करने और टिकाऊ जीवनशैली को अपनाने के लिए उनके आह्वान से प्रेरित होकर विदेशों में भारतीय मिशन भी इस अभियान में शामिल हो गए।
मॉरीशस स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पौधरोपण की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा एक पेड़ मां के नाम’ के हिस्से के रूप में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन के साथ मिलकर मॉरीशस में भारतीय उच्चायोग के परिसर में पौधे लगाए।
नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, सऊदी अरब, ओमान, दुबई, तुर्किए, कतर, इस्तांबुल, चिली, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, मिस्त्र, वियतनाम, अर्जेंटीना, सूरीनाम, थाईलैंड, अर्मेनिया एवं जॉर्जिया, मेडागास्कर एवं कोमोरोस, मिलान, इजरायल, डेनमार्क, कोलंबिया, अटलांटा, नाइजीरिया, नाइजर, अंगोला, क्यूबा, मेक्सिको, नामीबिया, तंजानिया, घाना, गुयाना, स्लोवाकिया, जाम्बिया, फिनलैंड, हांगकांग, बोत्सवाना, रवांडा, चेक गणराज्य और पेरू एवं बोलीविया जैसे बहुत से देशों में स्थित भारतीय मिशनों ने मंगलवार और बुधवार को पौधरोपण की तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ताज किड्स मिस्टर मिस व मिसेज़ पूर्वांचल
Bollywood News / 'भूल भुलैया 3' और
Haryana BJP Manifesto 2024: हरियाणा चुनाव के
Pitru Paksha 2024: आज है पितृ पक्ष
अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने के लिए
भारत में लॉन्च हुआ Tata Punch का
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3260 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(819 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(793 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(731 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )