» प्रमुख समाचार
अबू धाबी क्राउन प्रिंस भारत यात्रा: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की पीएम मोदी से मुलाकात
Go Back | Yugvarta , Sep 09, 2024 07:15 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
नई दिल्ली। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को यहां हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जहां दोनों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक क्षेत्रों में चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर और गले मिलकर अभिवादन किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा भारत-यूएई संबंधों में और प्रगति! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बहुआयामी भारत-यूएई संबंधों और नए एवं उभरते क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने के अवसरों पर चर्चा की।
इस दौरान क्राउन प्रिंस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। रविवार को भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर राजधानी नई दिल्ली पहुंचे नाहयान का केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने औपचारिक स्वागत किया था। दिल्ली में अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद मंगलवार को नाहयान मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां वह एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के कई बिजनेस लीडर भी शामिल होंगे।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा भारत और यूएई के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हाल के वर्षों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीतिक, व्यापार, निवेश, संपर्क, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नए तथा उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ताज किड्स मिस्टर मिस व मिसेज़ पूर्वांचल
Bollywood News / 'भूल भुलैया 3' और
Haryana BJP Manifesto 2024: हरियाणा चुनाव के
Pitru Paksha 2024: आज है पितृ पक्ष
अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने के लिए
भारत में लॉन्च हुआ Tata Punch का
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3260 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(819 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(796 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(731 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )