» हेल्थ
अंजीर का सेवन है बहुत फायदेमंद महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं
Go Back | Yugvarta , Mar 12, 2023 08:47 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
महिलाओं की जीवनशैली में इन दिनों तेजी से बदलाव हो रहा है। घर-परिवार की जिम्मेदारी और ऑफिस के वर्क प्रेशर की वजह से आजकल महिलाएं कई समस्याओं का शिकार होती जा रही हैं। ऐसे में अंजीर के सेवन से आप कई समस्याओं से निजात पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं अंजीर से महिलाओं को होने वाले 5 फायदों के बारे में-

वजन घटाने में सहायक
इन दिनों बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान में लापरवाही की वजह से कई सारी महिलाएं बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं। ऐसे में आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। अंजीर में मौजूद भरपूर मात्रा में फाइबर वजन कम करने में काफी मददगार होते हैं। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी भी काफी अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

मेनोपॉज की समस्याओं में कारगर
ज्यादातर महिलाएं मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इसमें अंजीर आपके लिए काफी लाभकारी होगा। अंजीर में पाए जाने वाले जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे मिनरल्स प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, तो हार्मोनल असंतुलन को दूर करता है। साथ ही महिलाओं में होने वाली पीएमएस की समस्या में भी अंजीर खाना फायदेमंद होता है।

खून की कमी करे दूर
एक उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में खून की कमी होने लगती है। ऐसे में अक्सर विशेषज्ञ हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। अगर आपके शरीर में भी खून की कमी है, तो आप इसके लिए अंजीर का सेवन कर सकती हैं। दरअसल, सूखे अंजीर आयरन का बेहतरीन सोर्स होते हैं। साथ ही रोजाना इसे खाने में शरीर में खून की कमी दूर होती है और हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

हड्डियां बनाए मजबूत
बढ़ती उम्र के साथ ही महिलाओं में जोड़ों और हड्डियों के दर्द की समस्या भी काफी बढ़ जाती है। शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से अक्सर यह समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए आज से ही अंजीर का सेवन शुरू कर दें। दरअसल, अंजीर में कैल्शियम की भारी मात्रा पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।


दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
ज्यादातर महिलाएं इन दिनों दिल से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हैं। ऐसे में अपने दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अंजीर आपके लिए मददगार साबित होगा। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। इतना ही नहीं अंजीर शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करने भी मदद करता है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
DM Orders Action on 750 Bighas of
हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का
38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तराखंड आकर अश्विनी
38वें राष्ट्रीय खेल में रोइंग प्रतियोगिता का
मिल्कीपुर उपचुनाव : अखिलेश ने चुनाव आयोग
National Games : लॉन बॉल प्रतियोगिता में
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3394 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1047 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(999 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(879 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(857 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(802 Views )