Lucknow : तेजी से बढ़ते तापमान की वजह से शरीर में गर्मी बढऩे का अहसास होने लगा है। होली के बाद गर्मी अपने रंग में नजर आने लगेगी। अपने परिजनों को मार्च से लेकर जून तक पडऩे वाली गर्मी से बचाने के लिए आप उन्हें नारियल खिला सकती हैं। नारियल खाने से शरीर या पेट में बढ़ रही गर्मी से निजात मिलती है। आयुर्वेद आहार विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल एंटीऑक्सिडेंट्स का भंडार है। इससे शरीर में आयरन की कमी दूरी होती है। साथ ही कच्चा नारियल पाचन क्रिया को मजबूत करता है। नारियल का सेवन करने से कब्ज की समस्यानारियल के साथ-साथ गर्मी के मौसम में दही का सेवन भी फायदेमंद होता है। दही को रोज, विशेषकर गर्मी में, खाना चाहिए। दही के सेवन से शरीर को ठंडक पहुँचती है। वैसे भी अब कुछ दिनों में लू चलने लगेगी। लू से अपने परिजनों को बचाने के लिए आप उन्हें रोज दही खिला सकती हैं। दही आंतों और पेट की गर्मी को कम करती है
से मुक्ति मिलती है।
नारियल के साथ-साथ गर्मी के मौसम में दही का सेवन भी फायदेमंद होता है। दही को रोज, विशेषकर गर्मी में, खाना चाहिए। दही के सेवन से शरीर को ठंडक पहुँचती है। वैसे भी अब कुछ दिनों में लू चलने लगेगी। लू से अपने परिजनों को बचाने के लिए आप उन्हें रोज दही खिला सकती हैं। दही आंतों और पेट की गर्मी को कम करती है। हालांकि बच्चों को दही कम पसन्द आती है। ऐसे में आप उन्हें दही नारियल की चटनी बनाकर खिलाएं। इसका स्वाद अच्छा होता है, जिसे बच्चे बार-बार खाना पसन्द करते हैं।
सामग्री
1 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
8 टेबलस्पून भुनी हुई चने की दाल
8 टेबलस्पून दही
थोड़ी से अदरक
10-15 करी पत्ता
1 टीस्पून राई
1 चुटकी हींग
नमक व हरी मिर्च स्वदानुसार
जरूरत के मुताबिक तेल और पानी
चटनी बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंट लें। अब ग्राइंडर जार में नारियल, चना दाल, अदरक, हरी मिर्च, नमक और पानी डालकर पेस्ट बना लें। चटनी को दही में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करें। इसमें राई, करी पत्ता और हींग डालकर हल्का भून लें। तडक़े के भुनने के बाद इसे चटनी के ऊपर डाल दें।
आपकी नारियल दही की चटनी तैयार है। आप से प्लेन डोसा, मसाला डोसा, पनीर डोसा, इडली सांभर आदि के साथ अपने परिजनों को खिलाएँ।