» राज्य » उत्तराखंड
अधिकारी स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता से स्थानीय स्तर पर ही करे- सीएम धामी
Go Back | Yugvarta , Apr 09, 2025 09:52 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 9 अप्रैल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने संबंधित अधिकारियो को आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए है | मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिए है कि लोगों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े | स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता से स्थानीय स्तर या जनपद स्तर पर ही कर दिया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो | इस संबंध में किसी भी प्रकार के विलम्ब अथवा लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है | अधिकारी फील्ड में जाकर स्वयं भी जनता की समस्याओं के बारे में जानकारी लें तथा उचित कार्रवाई करें |

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
देवताओं को ही नहीं स्वास्थ्य को भी
नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका में पोटचेफस्ट्रूम
महाभारत: पांडवों का वो पूर्वज राजा, जो
भय और हिंसा के पर्याय रह चुके
दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम
सीएम धामी का एक्शन मोड: घुसपैठियों पर
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3462 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1119 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1082 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(960 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(937 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(872 Views )