Uttarakhand News : गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने को तैयार शासन, सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित
Go Back |
Yugvarta
, Apr 09, 2025 09:48 PM 0 Comments
0 times
0
times
Dehradun :
देहरादून, 9 अप्रैल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु राज्यभर में व्यापक तैयारी की गई है। सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा सभी 13 जनपदों में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां अधिशासी अभियंता स्तर से शिकायतों की मॉनिटरिंग कर समाधान कराया जा रहा है।
राज्य स्तरीय शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-4100 और 1916 पूर्व से ही क्रियाशील हैं।
जनपदवार कंट्रोल रूम प्रभारी:
• देहरादून: सतेन्द्र कुमार गुप्ता – 0135-2676260
• टिहरी: प्रशांत भारद्वाज – 01376-232154
• उत्तरकाशी: एल.सी. रमोला – 01374-222206
• हरिद्वार: विपिन कुमार – 01334-226360 / 262099
• पौड़ी: शिव कुमार राय – 01368-222015
• चमोली: सुशील सैनी – 01372-252341
• रुद्रप्रयाग: अयनीश एम. पिल्लई – 01364-233226
• नैनीताल: रविशंकर लोशाली – 05946-220776
• उधमसिंह नगर: तरुण शर्मा – 05944-243711
• अल्मोड़ा: नीरज तिवारी – 05962-234049
• बागेश्वर: चन्दन सिंह देवरी – 05963-222038
• पिथौरागढ़: सुरेश चंद जोशी – 05964-225237
• चंपावत: बिलाल यूनुस – 05965-230485
सभी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि कोई भी नागरिक पेयजल संकट से प्रभावित न हो।