» राज्य » उत्तराखंड
उत्तराखंड न्यूज़ : परशुराम जन्म उत्सव के लिए उत्तराखंड शासन प्रशासन को खुला पत्र
Go Back | Yugvarta , Apr 09, 2025 06:13 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 9 अप्रैल : अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति देवभूमि उत्तराखंड मे भगवान परशुराम जन्म उत्सव अक्षय तृतीया सम्मानजनक रूप मनाये जाने से संम्बंधित एक खुला पत्र उत्तराखंड शासन प्रशासन को लिखकर आज लोकतंत्र के सबसे शक्तिशाली स्तम्भ प्रेस से अपील की कि वह सरकार तक ब्राह्मण समाज की आवाज पहुंचाए

देवभूमि उत्तराखंड के गठन से ही उत्तराखंड के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास मे ब्राह्मण समाज का विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान रहा है

जनसंख्या घनत्व के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश मे देश के अन्य राज्यों के अनुपात मे सर्वाधिक ब्राह्मण है प्रदेश की जनसंख्या का लगभग बीस प्रतिशत,और यह वो ब्राह्मण समाज है जो मुगलो के अत्याचार से सनातन धर्म की रक्षा करने, सनातन पूजा पद्वती और धर्म ग्रंथो को बचाने के लिए अपने सब कुछ छोड़ कर सदियों पहले बिहड़ पहाड़ो मे आकर रहा।

परन्तु 25 साल के इस उत्तराखंड मे शासन प्रशासन ने अब तक सनातन धर्म व ब्राह्मण समाज के भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस अक्षय तृतीया को महत्वपूर्ण नहीं समझा गया। जिससे ब्राह्मण समाज हतोत्साहित है।

काफी समय से ब्राह्मण समाज के विभिन्न संघठन चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस अक्षय तृतीया पर सार्वजनिक अवकाश की मांग कर रहे है। अक्षय तृतीया का पर्व प्रदेश की आर्थिक व आध्यत्मिक दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण है इसी दिन चार धाम यात्रा का आरम्भ होता है गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते है। दिनांक 24 सितम्बर 2023 को देवनगरी हरिद्वार मे आयोजित ब्राह्मण महाकुम्भ मे भी एक मांग पत्र /ज्ञापन प्रदान कर अन्य विषयो के साथ साथ इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया परन्तु अब तक कोई निर्णय शासन प्रशासन द्वारा इस विषय पर किया गया।

चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस अक्षय तृतीया पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय , प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री महोदय या सूचना विभाग द्वारा प्रदेश की जनता को बधाई सन्देश देना भी आवश्यक नहीं समझा जाता जिससे ब्राह्मण समाज स्वंय को उपेक्षित प्रतीत कर रहा है।

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति आज प्रेस वार्ता व इस खुले पत्र के माध्यम से उत्तराखंड प्रदेश के शासन प्रशासन को पुनः सूचित करती है की इस वर्ष दिनांक 30 अप्रेल 2025 को चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म25 उत्सव अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण समाज के सम्मान व भावनाओं का आदर करते हुए सम्मानजनक उचित निर्णय ले व प्रदेश की राजधानी मे महापुरषो के नाम पर बन रहे द्वार की श्रेणी मे भगवान परशुराम जी को समर्पित एक द्वार का निर्माण नेहरू कालोनी देहरादून, मोहब्बेवाला देहरादून या अन्य उपयुक्त स्थान पर किया जाये।

साथ साथ समस्त ब्राह्मण समाज से समिति आग्रह करती है की यदि उत्तराखंड शासन प्रशासन को ब्राह्मण समाज के भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव अक्षय तृतीया को सम्मानजनक रूप से बनाने मे अभी संकोच है या और अधिक इस विषय पर इनको मंथन करना है तो ब्राह्मण समाज अपने सम्मान की रक्षा के लिए स्वंय आगे आये। ब्राह्मण समाज के सम्मान के लिए ब्राह्मण समाज के साथी अक्षय तृतीता को अपने कार्यलय,नौकरी व व्यापार से स्वेछिक अवकाश ले ब्राह्मण समाज के आराध्य चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बनाये, कार्यक्रम आयोजित करे, जो कार्यक्रम आयोजित हो रहे है उनमे सहभागी बने। ब्राह्मण समाज के साथियो द्वारा संचालित किये जा रहे स्कूल, कॉलेज, इंस्टिट्यूट, विश्व विद्यालय मे एक घण्टे का कार्यक्रम आयोजित कर एक सभ्य समाज की स्थापना मे ब्राह्मण समाज के योगदान का ज्ञान छात्रों को दे मिष्ठान वितरित करे। ब्राह्मण समाज के साथियों द्वारा संचालित व्यापारिक प्रतिष्ठानों मे इस विषय पर उचित निर्णय ले कार्यक्रम आयोजित किये जाये।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
बारिश भी न रोक सकी जननायक योगी
उत्तराखंड : चमोली जिले में सड़क हादसे
उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति
बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई पहल:
उत्तराखंड: सीएम धामी ने अवैध विदेशी नागरिकों
उत्तराखंड : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3462 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1119 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1082 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(962 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(939 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(873 Views )