दिल्ली में भाजपा की 27 वर्ष उपरांत धमाकेदार वापसी, केजरीवाल समेत AAP के कई दिग्गज धराशायी
Go Back |
Yugvarta
, Feb 08, 2025 02:14 PM 0 Comments
0 times
0
times
नई दिल्ली : - आदित्य अमिताभ त्रिवेदी
नई दिल्ली, 8 फ़रवरी : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में भाजपा ने जबरदस्त बढ़त बनाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त दी। शुरुआती रुझानों में ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी और मतगणना के अधिकांश चरणों तक इसे बरकरार रखा। दोपहर 1:30 बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 44 सीटों पर आगे थी और कुल 48 सीटें जीतने की ओर बढ़ रही थी। वहीं, AAP महज 22 सीटों पर सिमटती नजर आई, जो बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों से काफी कम रही।
मतगणना और रुझान:
चुनाव आयोग ने सुबह
जीत पर दिग्गजों का बयान -
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह -
दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।
दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले @BJP4Delhi के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री @Virend_Sachdeva जी को हार्दिक बधाई देता हूँ।
चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह -
दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व और @BJP4India की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है। इस देश की जनता का भरोसा मोदीजी की विश्वसनीयता और भाजपा की सुशासन और विकास की राजनीति में है।
इस शानदार जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा एवं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ।
लगभग 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना विश्वास और आशीर्वाद दिया है। इसके लिए दिल्ली की जनता के प्रति मैं अपना आभार व्यक्त करता हूँ।
विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित दिल्ली अति आवश्यक है। इस जीत के बाद डबल इंजन की सरकार दिल्ली के विकास को नई गति को बुलंदी प्रदान करेगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी -
दिल्ली में विकास और जनकल्याण का सूर्योदय !
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर समस्त समर्पित कार्यकर्ताओं व दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिल्ली में विकास रूपी कमल खिल चुका है।
यह स्वर्णिम विजय देवतुल्य जनता द्वारा घोटालों में डूबी भ्रष्ट आप-दा सरकार की नीतियों को नकारते हुए भाजपा की विकास और अन्त्योदय की विचारधारा को समर्पित है। यह स्पष्ट जनादेश दिल्ली के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला है।
8 बजे से मतगणना शुरू की। शुरुआत में ही भाजपा ने बढ़त बना ली और AAP के लिए यह अंतर पाटना मुश्किल होता गया। दोपहर 2 बजे तक भाजपा 40 सीटों पर आगे थी और 8 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी थी। AAP केवल 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी और 8 सीटें जीत सकी थी।
मतदान और प्रमुख दलों की स्थिति:
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को हुआ था। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार कुल 60.54% मतदान हुआ, जिसमें उत्तर-पूर्वी जिले में सबसे अधिक 66.25% मतदान हुआ, जबकि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में सबसे कम 56.40% वोटिंग दर्ज की गई।
इस चुनाव में भाजपा, AAP और कांग्रेस मुख्य मुकाबले में थे। AAP लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में थी, लेकिन उसे बड़ा झटका लगा। 2020 में AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा केवल 8 पर सिमट गई थी। इस बार, भाजपा ने शानदार वापसी की और AAP को सत्ता से बेदखल कर दिया।
कांग्रेस फिर हुई शून्य:
दिल्ली पर 15 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल सकी। पिछले दो चुनावों की तरह इस बार भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।
जीतने और हारने वाले बड़े चेहरे:
• बड़े विजेता: भाजपा के परवेश वर्मा इस चुनाव के सबसे बड़े विजेताओं में रहे, जिन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हरा दिया। वहीं, AAP की अतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराकर कालकाजी सीट जीत ली। गोपाल राय ने भी बाबरपुर सीट से जीत दर्ज की।
• बड़े पराजित: AAP के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गज अपनी सीट नहीं बचा सके। भाजपा के रमेश बिधूड़ी भी AAP की अतिशी से हार गए।
एग्जिट पोल और नतीजे:
चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल में भाजपा की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया था, जो नतीजों में सही साबित हुआ। AAP की हैट्रिक लगाने की उम्मीदें ध्वस्त हो गईं, जबकि कांग्रेस को फिर से करारी हार मिली।
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के साथ दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां एक दशक से हावी रही AAP सत्ता से बाहर हो गई।