» उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी ने होलिकोत्सव पर विशेष सुरक्षा बरतने का दिया निर्देश
Go Back | Yugvarta , Mar 12, 2025 10:09 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Varanasi :  वाराणसी, 12 मार्च: योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विकास/निर्माण परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को अपनी विभागीय परियोजनाओं की बराबर मॉनिटरिंग का निर्देश देते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली पर्व को उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर के आवाज पर स्थाई नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा डीजे आदि के भी तेज

धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर की आवाज पर स्थाई नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित हो: मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ध्वनि को सख्ती के साथ रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के प्रमुख स्थलों के साथ ही बैंक-वित्तीय संस्थाओं, दुकानों, प्रतिष्ठानों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए प्रेरित करने का और गौ तस्करों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। इसकी जवाबदेही तय करने पर भी मुख्यमंत्री का जोर रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ तस्करी पर पूर्णतया प्रतिबंध है। इसमें जो भी संलिप्त पाया जाय, वह तस्कर हो, वाहन स्वामी या फिर पुलिस प्रशासन का ही व्यक्ति, उस पर कठोर कार्रवाई की जाय।

मुख्यमंत्री ने एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया को गौ-तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपदवार समीक्षा करते हुए जिम्मेदारी तय करने को निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व से संबंधित वादों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि लंबे समय से एक ही पटल पर जमे एवं शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को हटाया जाए। सीएम हेल्प लाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मेरिट के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा के दौरान कतिपय परियोजनाओं की प्रगति धीमी पाए जाने पर कार्य में अपेक्षित गति लाए जाने हेतु निर्देशित किया।

गर्मी में न हो पेयजल की समस्या
मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत कही भी पेयजल की समस्या न आने पाए।

गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सस्ते भोजन, निःशुल्क पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का भी उन्होंने निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा गेहूँ खरीद के संबंध में बताया गया कि आगामी 17 मार्च से जनपद के कुल 36 केंद्रों पर सरकारी रेट 2425 रुपये में गेहूं खरीदारी शुरू होगी। जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हुए एमओयू के सापेक्ष अब तक निवेश की जानकारी लेते हुए इसमें प्रभावी ढंग से कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास एवं सस्ती कैंटीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

होलिकोत्सव पर विशेष सुरक्षा बरतने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने होलिका दहन वाले स्थलों, होलिकोत्सव, शोभा यात्रा की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर में बेहतर ट्रैफिक मैनजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट के साथ ही आमजन, श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों के साथ पुलिस प्रशासन के कार्मिकों द्वारा अच्छा व्यवहार किए जाने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थानावार टॉपटेन अपराधियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, फुट पेट्रोलिंग कराए जाने पर जोर दिया। पुलिस बूथों एवं पिंक बूथों में प्रत्येक समय पुलिस के जवान मौजूद रहे। उन्होंने जिले में साइबर क्राइम पर सतर्क दृष्टि रखने के साथ ही उस पर पूर्ण नियंत्रण करने का निर्देश दिया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कानून व्यवस्था, होलिका दहन तथा होली के अवसर प़र निकलने वाले जुलूस की तैयारी, लाउडस्पीकर अभियान, विगत दिनों महाकुंभ के पलट प्रवाह का सफल आयोजन समेत तीन नये कानूनों के क्रियान्वयन की जानकारी दी।

डीएम ने दी विभिन्न कार्यों की जानकारी
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी पीपीटी के माध्यम से रखी। जिसमें बताया गया कि रिंग रोड फेज-2 के गंगा पर निर्माणाधीन पुल के एक लेन का कार्य आगामी मार्च तथा जून 2025 तक पूरी परियोजना को पूरा किया जायेगा। यूपीपीसीएल तथा लोक निर्माण विभाग के लगभग सभी प्रोजेक्ट्स में देरी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा की परियोजना शुरू होने से पहले ही एनओसी आदि की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि अनावश्यक लेटलतीफी से बचा जा सके।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
होरी खेलुँगी कह कर बिस्मिल्लाह :: बुल्ले शाह
मुख्यमंत्री योगी ने होलिकोत्सव पर विशेष सुरक्षा
अयोध्या में योगी सरकार की नई पहल,श्रद्धालुओं
प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है
रोहित शर्मा का धमाका, नंबर तीन पर
जैसी करनी, वैसी भरनी
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3425 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1076 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1037 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(919 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(895 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(837 Views )