» मनोरंजन
सास के साथ शिरडी पहुंचींं कैटरीना, हाथ जोड़े भक्ति में लीन नजर आईं
Go Back | Yugvarta , Dec 16, 2024 07:47 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Mumbai : 
मुंबई, । फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ सोमवार को साईं बाबा का दर्शन करने शिर्डी पहुंची। अभिनेत्री दर्शन करने अपनी सास वीना कौशल के साथ पहुंचीं। दर्शन के बाद साईं बाबा संस्थान की प्रशासनिक अधिकारी प्रज्ञा महांदुले-सिनारे ने अभिनेत्री से मुलाकात की।
कैटरीना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर भक्ति में लीन नजर आईं। सास के साथ दर्शन को पहुंचीं अभिनेत्री से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही मंदिर के प्रमुख विष्णु थोरात ने भी मुलाकात की। मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री ने सफेद रंग का, तो उनकी सास ने बैंगनी रंग का सलवार-सूट पहन रखा था।

कैटरीना कैफ अक्सर मंदिरों में जाया करती हैं। अभिनेत्री हाल ही में पति विक्की कौशल और सास वीना कौशल के साथ मुंबई स्थित सिद्धि विनायक का दर्शन करने पहुंची थीं। फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस अभिनेत्री अक्सर सादगी के साथ मंद‍िर में दर्शन करने पहुंचती हैं। शिरडी मंदिर से पहले कैटरीना सिद्धिविनायक के मंदिर भी सिंपल ग्रीन सूट में पहुंची थीं।

पूजा-पाठ ही नहीं अभिनेत्री व्रत में भी खासा रूचि रखती हैं। पति के लिए अभिनेत्री ने करवा चौथ का व्रत रखा था, पूजा-पाठ और करवा चौथ की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

तस्वीरों में कैटरीना और सास और पूरे परिवार के साथ खूबसूरत पल बिताती नजर आई थीं। एक कैंडिड शॉट में वीना कैटरीना को प्यार से आशीर्वाद देती दिखाई दी थीं। जबकि दूसरी तस्वीर में वह कैटरीना को देखकर हंसती नजर आई थीं।

कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ दिखाई दी थीं। अभिनेत्री जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
होरी खेलुँगी कह कर बिस्मिल्लाह :: बुल्ले शाह
मुख्यमंत्री योगी ने होलिकोत्सव पर विशेष सुरक्षा
अयोध्या में योगी सरकार की नई पहल,श्रद्धालुओं
प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है
रोहित शर्मा का धमाका, नंबर तीन पर
जैसी करनी, वैसी भरनी
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3425 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1077 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1037 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(919 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(895 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(837 Views )