» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों को होगा 1 महीने तक लाभ, खुली किस्मत
Go Back | , , Nov 22, 2024 09:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य पिता, साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास व तरक्की का कारक है। जन्मकुंडली में सूर्य की शुभ स्थिति जातक को रंक से राजा बना सकती है। सूर्य की कृपा से ही जातक को जीवन में यश व तरक्की की प्राप्ति होती है। 16 जुलाई 2024, मंगलवार को कर्क संक्रांति है। इस दिन सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं कर्क राशि की बात करें तो इस पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य होता है और सूर्य और चंद्रमा के बीच मित्रता का भाव होता है।
अर्थात् सूर्य देव अपने मित्र चंद्र की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां कुछ राशियों को इस गोचर के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे वहीं कुछ राशियों को उसके प्रतिकूल परिणाम भी झेलने को मिलेंगे। कौन सी हैं ये राशियाँ जानेंगे लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं क्या रहेगा सूर्य के कर्क राशि में गोचर का समय।

सबसे पहले बात करें कर्क राशि में होने वाले सूर्य की इस गोचर के समय की तो, सूर्य का ये गोचर 16 जुलाई को 11 बजकर 08 मिनट पर हो जाएगा। इसके बाद 16 अगस्त तक सूर्य इसी राशि में रहने वाले हैं और फिर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे।

यहाँ ये देखना दिलचस्प रहेगा कि कर्क राशि में होने वाले सूर्य के इस गोचर की अवधि में तीन ग्रहों की महत्वपूर्ण युति होने वाली है। दरअसल 29 जून को बुध का राशि में गोचर हुआ था इसके बाद 7 जुलाई को शुक्र का कर्क राशि में गोचर हुआ और 11 जुलाई को शुक्र कर्क राशि में ही उदित भी हो गए और अब 16 जुलाई को जब सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे तो इस दौरान कर्क राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति होने वाली है जिसका निश्चित तौर पर सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर प्रभाव अवश्य पड़ेगा।

सूर्य का कर्क राशि में गोचर आने वाले 30 दिनों तक कई राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष

मेष राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आपको नौकरी व व्यापार में तरक्की व सफलता मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है व आय में वृद्धि संभव है। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है।


मिथुन
मिथुन राशि वालों को सूर्य गोचर के प्रभाव से अपनी पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। यह आपके लिए तरक्की व मुनाफे का समय रहने वाला है। आप आरामदायक जीवन गुजारेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा।


सिंह


सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए सूर्य गोचर बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। आपको चुनौतियों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।



वृश्चिक


वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी। आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा
  ,
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
महाकुम्भ-2025: 16 जनवरी से शुरू होगा 'संस्कृति
School Holidays: यूपी में भीषण ठंड का
निजी बसों की सवारियों को भी मिले
मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के
Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह को बेड
बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3375 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1014 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(971 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(852 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(827 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(779 Views )