» विदेश
'मुझे भारत में रहने दीजिए' - तस्लीमा नसरीन ने लगाई गृहमंत्री अमित शाह से गुहार
Go Back | Yugvarta , Oct 21, 2024 07:36 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Delhi : 
बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन भारत में अपने रेजिडेंस परमिट को लेकरपरेशान हैं। उन्होंने सोमवार को इस संबंध में एक ट्वीट करके गृहमंत्री अमित शाह से भी गुहार लगाई।
तस्लीमा नसरीन ने एक्स पर लिखा, "प्रिय अमित शाहजी नमस्कार। मैं भारत में रहती हूं क्योंकि मुझे इस महान देश से प्यार है। पिछले 20 सालों से यह मेरा दूसरा घर रहा है। लेकिन गृह मंत्रालय जुलाई 22 से मेरे रेजिडेंस परमिट को आगे नहीं बढ़ा रहा है। मैं बहुत चिंतित हूं। अगर आप मुझे रहने देंगे तो मैं आपकी बहुत आभारी रहूंगी। हार्दिक शुभकामनाएं।"

बता दें तस्लीमा नसरीन 1990 के दशक की शुरुआत में अपने निबंधों और उपन्यासों के कारण खासी चर्चित रहीं। उनके लेखन में उन्होंने 'उन धर्मों' की आलोचना की, जिन्हें वे 'महिला विरोधी' मानती हैं।

नसरीन 1994 से निर्वासन में रह रही हैं। यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में एक दशक से अधिक समय तक रहने के बाद, वह 2004 में भारत आ गईं।

तस्लीमा नसरीन के 1994 में आए 'लज्जा' उपन्यास ने पूरी दुनिया के साहित्यिक जगत का ध्यान खींचा था। यह पुस्तक दिसंबर 1992 में भारत में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद बंगाली हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार, लूटपाट और हत्याओं के बारे में लिखी गई थी।

पुस्तक पहली बार 1993 में बंगाली में प्रकाशित हुई और बाद में बांग्लादेश में प्रतिबंधित कर दी गई। फिर भी प्रकाशन के छह महीने बाद इसकी हजारों प्रतियां बिकीं। ऐसा कहा जाता है कि इसके बाद उन्हें मौत की धमकियां मिलने लगी जिसके चलते उन्हें देश छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी, दिवाली
'मुझे भारत में रहने दीजिए' - तस्लीमा
बॉलीवुड न्यूज़ :Shraddha Kapoor / श्रद्धा किसके
बॉलीवुड न्यूज़ :सलमान खान का है सिंघम
India-China: भारत ने चीन को दिखा अपनी
ग्लोबल साउथ को भारत और पीएम मोदी
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3287 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(850 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(840 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(755 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(725 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(683 Views )