» विदेश
पीएम मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत "दोहा" भारतीय दूतावास में पौधरोपण
Go Back | Yugvarta , Oct 04, 2024 06:20 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  दोहा। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने यहां आयोजित तीसरे एशिया सहयोग वार्ता (एसीडी) शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
‘खेल कूटनीति’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में भाग लेते हुए सिंह ने युवा मामलों और खेलों सहित एशियाई देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने पर भारत के दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और साथ ही इस बात पर ध्यान आकर्षित किया कि डिजिटल दुनिया में सहयोग को एक भरोसेमंद माहौल में आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन ने दोहा में एसीडी समिट में लिया हिस्सा।
अपने आधिकारिक

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन ने दोहा में एसीडी समिट में लिया हिस्सा

दौरे के दौरान विदेश राज्य मंत्री ने अपने कतर के समकक्ष के साथ बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कतर के विदेश मामलों के राज्य मंत्री सुल्तान बिन साद बिन सुल्तान अल मुरैखी के साथ एक सार्थक बैठक हुई। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और बहुआयामी संबंधों की समीक्षा की और आने वाले महीनों के लिए हमारे एजेंडे पर चर्चा की।
सिंह ने एक अन्य पोस्ट में लिखा दोहा में भारतीय समुदाय के एक बड़े वर्ग के साथ बातचीत करके प्रसन्नता हुई। भारत-कतर संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारतीय व्यापारियों, पेशेवरों, श्रमिकों और छात्रों के योगदान की सराहना की। उन्हें पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान सिंह ने दोहा में भारतीय व्यापार और पेशेवर परिषद (आईबीपीसी) के साथ भी बातचीत की। इससे पहले कतर पहुंचने पर राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत दोहा स्थित भारतीय दूतावास में पौधरोपण किया। उन्होंने यहां महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Rupali Ganguly के शो Anupamaa के साथ
सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा
चारधाम में बढ़ी यात्रियों की संख्या, एक
Breaking: एअर इंडिया फ्लाइट की अयोध्या में
Maharashtra Election 2024 : शिवसेना में टूट,
Yogi government cracks down on ration mafia;
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3280 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(841 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(825 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(748 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(716 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(678 Views )