» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
सूर्य ग्रहण में समाप्त हो रहे हैं श्राद्ध, दुष्प्रभाव से बचने के लिए रखें सावधानी
Go Back | Yugvarta , Sep 23, 2024 09:49 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
इस साल अश्विन अमावस्या यानी आखिरी श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या 2 अक्टूबर 2024 को है। लेकिन इस साल आखिरी श्राद्ध के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिसे हिंदू धर्म और ज्योतिष में अशुभ घटना मानी जाती है। ऐसे में कई लोगों के मन में संशय है कि क्‍या पितृ पक्ष के दिन लग रहे सूर्य ग्रहण के बाद भी तर्पण करना चाहिए या नहीं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अश्विन कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन अमावस्या तक का समय पितृ पक्ष कहलाता है। इस समय पितृ पूजा का नियम है। इस अवधि में पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। इससे पितृ तृप्त होकर आशीर्वाद देते हैं, उनको कष्टों से मुक्ति मिलती है।

दुष्प्रभाव से बचने के लिए सावधानी

पंडिताचार्यों के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल नहीं होगा। लेकिन आखिरी श्राद्ध पर पितरों का पिंडदान करते समय कुछ विशेष सावधानी रखनी होगी।
आखिरी श्राद्ध पर सूर्य ग्रहण रात के समय लग रहा है, इसलिए इस दिन तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध आदि दिन में ही संपन्‍न कर लेना चाहिए। इस तरह पितृ पक्ष के इस कर्म पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा।

कब है सूर्य ग्रहण 2024

पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या के दिन 02 अक्‍टूबर 2024 को रात को 09.13 बजे शुरू होगा और यह मध्‍यरात्रि सुबह 03.17 बजे संपन्न होगा। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी हिस्‍सों, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक, चिली और पेरू आदि में दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Politics News / योगी, राजनाथ सिंह और
इस साल उत्तराखण्ड का राज्य स्थापना दिवस
AAP सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में
केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी उतार सकती है
पाकिस्तान से रवाना हुए विदेश मंत्री जयशंकर,
हरियाणा के सीएम होंगे नायब सिंह सैनी,
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3280 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(842 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(830 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(748 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(716 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(678 Views )