» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
सरोजनीनगर हादसे में घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, जाना कुशलक्षेम
Go Back | Yugvarta , Sep 08, 2024 06:05 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ, 8 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरोजनीनगर हादसे में घायलों का हालचाल जानने रविवार को लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में भर्ती एक-एक मरीज से मिले और स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम ने अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों के समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की।

मरीजों और तीमारदारों से बोले सीएम, परेशान होने की जरूरत नहीं, सरकार उनके साथ-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे के बाद रविवार को एयरपोर्ट पर उतरते ही सीधे सरोजनीनगर हादसे में घायलों का हालचाल लेने लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न

सरोजनीनगर में व्यावसायिक भवन गिरने के प्रकरण की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित-

मुख्यमंत्री का निर्देश, कारणों की तह तक करें तहक़ीक़ात-

दिनांक 07.09.2024 को जनपद-लखनऊ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर, कानपुर रोड, थाना सरोजनी नगर में घटित हुई थी दुःखद
जांच समिति इस प्रकार है:-

● अध्यक्ष:- डॉ. संजीव गुप्ता, सचिव, गृह विभाग, उ.प्र. शासन।

● सदस्य:- श्री बलकार सिंह, सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उ.प्र. शासन।

● सदस्य:- श्री विजय कनौजिया, मुख्य अभियन्ता (मध्य क्षेत्र), लोक निर्माण विभाग, लखनऊ।

● उक्त जांच समिति से अपेक्षा की जाती है कि वह घटना के कारणों की समग्र रूप से जांच कर अपनी जांच रिपोर्ट यथाशीघ्र शासन को प्रस्तुत करेगी।

वार्ड में भर्ती 10 मरीजों के पास जाकर एक-एक का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों से हादसे की भी जानकारी भी हासिल की। वहीं अस्पताल प्रशासन को मरीजों के इलाज के समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिये। सभी घायलों का अच्छे से इलाज करने के साथ ध्यान रखा जाए। इसके बाद सीएम योगी ने अस्पताल के हाल में मौजूद मरीजों के परिजनों से भी मुलाकात की। सीएम योगी ने तीमारदारों से कहा कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार साथ है। हर किसी की हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक राजेश्वर सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, मंडलायुक्त रौशन जैकब, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों और परिजनों संग खड़ी है सरकारः सीएम योगी-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि बिल्डिंग गिरने के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों से आज लखनऊ स्थित लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लिखा कि कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में सभी का समुचित उपचार शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इस कठिन समय में उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ पूरी तत्परता तथा संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ताज किड्स मिस्टर मिस व मिसेज़ पूर्वांचल
Bollywood News / 'भूल भुलैया 3' और
Haryana BJP Manifesto 2024: हरियाणा चुनाव के
Pitru Paksha 2024: आज है पितृ पक्ष
अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने के लिए
भारत में लॉन्च हुआ Tata Punch का
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3260 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(819 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(796 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(731 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )