» रोचक संसार
दुनिया के सबसे खतरनाक सांप! जो रेंगकर नहीं; उड़कर करते हैं शिकार
Go Back | Yugvarta , Aug 03, 2024 06:59 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Kolkata : 
Flying Snakes: अभी तक आपने सांपों के बारे में सुना होगा कि ये रेंगकर चलते हैं। लेकिन उड़ने वाले सांप भी होते हैं। वो भी 3 से 4 फीट तक लंबे। जो एक बार में 100 मीटर तक उड़ सकते हैं। ये सांप हवा में उड़कर ही शिकार करते हैं। आमतौर पर ऐसे सांपों को कम जहरीला माना जाता है। लेकिन ये सांप कलाबाजी खाते हुए हवा में कमाल की छलांग लगाते हैं। खास प्रजातियों के इन सांपों को जीनस क्राइसोपेलिया कहा जाता है। ये सांप दक्षिण एशिया और इंडोनेशियाई द्वीप समूहों पर पाए जाते हैं। जो एथलीट की तरह एकदम छलांग लगाने में माहिर होते हैं। इन सांपों के पंख नहीं होते। लेकिन खास टेक्नीक से ये काफी दूर तक उड़ सकते हैं।

अधिकतर सांपों को रंग ब्लैक या ग्रीन
इनके उड़ने को साइंटिस्ट ग्लाइडिंग भी कहते हैं। ये सांप ऊपर से नीचे की ओर गजब का संतुलन बनाकर उड़ते हैं। वहीं, नीचे से ऊपर की ओर भी उड़ सकते हैं। गिलहरियों की तरह ये ऊपर और नीचे छलांग लगा सकते हैं। हवा में रहने के लिए लयबद्ध तरीके से एकदम तेजी दिखाते हैं। फिर s के आकार में उड़ते हैं। आमतौर पर ये सांप 3-4 फीट लंबे हो सकते हैं। लेकिन आकार जितना छोटा होता है, उतना अधिक छलांग लगा सकते हैं। इनका वजन भी कम होता है। इनकी मुख्यत: 5 प्रजातियां होती हैं। जो किसी भी रंग के हो सकते हैं। लेकिन अधिकतर का रंग हरा और काला होता है।

ये ज्यादातर दिन के समय शिकार करते हैं। कीडे़, पक्षी, छिपकली और चमगादड़ को पलक झपकते ही शिकार बना लेते हैं। इनकी एक प्रजाति भारत और श्रीलंका में भी मिलती है। जो सुनहरे रंग की होती है। इन्हें गोल्डन फ्लाइंग स्नेक (C Ornata) कहा जाता है। यह सांप 100 cm (40 इंच) लंबा हो सकता है। सी टैप्रोबानिका नाम का एक और भारतीय सांप भी जंगलों में मिलता है। जो छलांग लगा सकता है। यह लगभग 60 से 90 cm (24-35 इंच) लंबा हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये प्रजातियां इंसानों के लिए अधिक जहरीली नहीं होती।


शिकारियों से बचने के लिए लगाते हैं छलांग
ये सांप दिन में कितनी बार उड़ सकते हैं? इसके बारे में वैज्ञानिक कुछ नहीं दावा कर पाए। वहीं, शिकारियों से बचने के लिए भी ये कलाबाजी दिखाते हैं। ये सांप उड़ते समय पसलियों और मांसपेशियों को निचले हिस्से की चौड़ाई बढ़ाने के लिए हिलाते हैं। जिससे शरीर पैराशूट या पंख की तरह हवा के प्रवाह के बीच खुद को संतुलित कर लेता है। शरीर कभी क्रॉस, कभी त्रिभुजाकार तो कभी s आकार में दिखता है। सिंगापुर के शोधकर्ताओं के मुताबिक वहां के फ्लाइंग स्नेक दिन में हवा चलने पर 30 फीट और हवा न चलने पर 60 फीट से अधिक छलांग लगा सकते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Senior Journalist Dilip Sinha Dies in Tragic
CCTV Captures Man Slapping, Biting 12-Year-Old Boy
Raj Nidimoru’s Wife Shares Cryptic Post After
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड से असम तक...
“Can’t Buy Daughter’s Insulin”: Uttar Pradesh Man
Haryana School Principal Murdered by Two Students
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1002 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(494 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(475 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(421 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(412 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )