» दस्तरख्वान
Dahi Eating Tips: खाने से पहले या फिर खाने के साथ, दही खाने का सही तरीका क्या है?
Go Back | Yugvarta , Dec 09, 2022 01:41 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Desk :  Dahi Eating Tips: दही भारतीय खाने का बेहद अहम हिस्सा रहा है। फिर चाहे देश का कोई भी कोना हो, हर जगह दही खाने के साथ परोसा ही जाता है। हम में से शायद ही कोई हो जो दही के बिना खाने का ख्याल भी कर सकता हो। दही खाने के फायदे तो सभी जानते हैं, लेकिन इसके बावजूद इसे लेकर मिथक भी कम नहीं हैं। खासतौर पर दही खाने के समय और तरीके को लेकर आपने भी कई तरह की बातें सुनी होंगी। तो आइए बिना देर किए जानें कि दही को किस तरह और समय खाना सबसे फायदेमंद

Dahi Tips शायद ही ऐसा कोई इंसान हो जिसे दही का स्वाद न पसंद हो। इसे सादा खाने के अलावा इसका रायता भी बनाया जाता है। बाज़ार में कई तरह के फ्लेवर भी आते हैं। हालांकि आपने कभी सोचा है कि दही को ज़्यादा फायदेमंद कैसे बनाया जा सकता है?

होता है।

दही पर हुआ शोध क्या कहता है
विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय द्वारा चयापचय की स्थिति पर एक शोध के अनुसार, यह पाया गया कि खाने के साथ या बाद में दही खाने के मुकाबले खाने से पहले इसे खाना बेहतर साबित हो सकता है। शोध में पाया गया कि जिन महिलाओं ने खाने से पहले दही का सेवन किया उनमें आंत की सूजन कम हुई और पाचन भी बेहतर हुआ।

रोज़ दही खाने के फायदे
दही के पेट को राहत और सुकून देने वाले गुणों की वजह से यह सदियों से हमारी रोज़ की डाइट का हिस्सा रहा है। रोज़ दही का सेवन मेटाबॉलिज़्म को बढ़ावा देता है, खाने से पोषक तत्व का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है और हड्डियों को ताकत मिलती है। दही की तासीर ठंडी ज़रूर होती है, लेकिन इसके बावजूद इसे हर मौसम में खाने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे वजह है दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स, जो न सिर्फ आंत औप पाचन को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि सूजन और मोटापे को कम करने का भी काम करते हैं।

सर्दियों में दही खाना सही है?
दही की तासीर ठंडी होती है, लेकन इसके बावजूद ठंड के मौसम में इसे खाना फायदेमंद हो सकता है। आपको अगर दही ज़्यादा ठंडा लगता है, तो आप इसमें शहद या फिर काली मिर्च, भुने ज़ीरे का पाउडर मिलाकर खा सकते हैं। इससे यह शरीर में ठंडक नहीं करेगा, बलगम के गठन को कम करेगा और पाचन को बेहतर बनाकर कब्ज़ से बचाएगा।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
वरुणा और गोमती रिवर फ्रंट के नाम
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को हो फांसी
सपा सरकार में कांवड़ यात्रियों पर चलती
कांवड़ यात्रा को अपवित्र करने की कोशिश
उत्तराखंड में कृषि व ग्रामीण विकास के
Army Doctor Delivers Baby at Railway Station,
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(978 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(470 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(419 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(411 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(403 Views )