» दस्तरख्वान
Fried modak recipe: भगवान गणेश को लगाएं फ्राइड मोदक का भोग
Go Back | Yugvarta , Sep 03, 2022 09:43 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
गणपति बप्पा का 10 दिन का गणेशोत्सव चल रहा है। आज इस उत्सव का चौथ दिन है। सोशल मीडिया पर बप्पा की विशाल मूर्ती और पंडाल के साथ डिफरेंट भोग रेसिपी भी खूब वायरल हो रही हैं। बप्पा को भोग में कई तरह की चीजें चढाई जाती हैं। लेकिन इन सभी में उनको सबसे प्रिय मोदक हैं।अब मोदक में भी काफी सारी वैरायटी आती हैं। यहां हम बता रहे हैं फ्राइड मोदक बनाने की रेसिपी-

कैसे बनते हैं फ्राइड मोदक

सामग्री

गेहूं का आटा
नमक
तेल
पानी
गुड़ पाउडर
सूखा नारियल
सफेद तिल
इलायची पाउडर
जायफल
पानी



कैसे बनाएं

1) फ्राइड मोदक बनाने के लिए सबसे पहले आटा लगाएं। इसके लिए आटा, नमक, तेल को मिक्स करें और जरुरत के मुताबिक पानी लेकर आटा लगाएं। एक चिकना और सख्त आटा गूंथ लें। यह नरम नहीं होना चाहिए। आटा लगने के बाद इसे ढककर 20 से 30 मिनिट के लिए रख दें।



2) जब तक आटा सेट हो रहा है आप स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए गुड़ पाउडर, कद्दूकस किया नारियल, तिल, इलायची पाउडर और जायफल को मिलाएं।



3) इसे मध्यम आंच पर पकाएं और तब तक चलाएं जब तक कि मिश्रण नरम, पका हुआ और नम न दिखने लगे। ध्यान रहे कि अगर आप ताजे नारियल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पानी न डालें। इसे बनने के बाद मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

4) अब आटे से एक छोटी लोई लें और इसे अपनी हथेलियों में रोल करते हुए साफ बॉल बना लें। फिर आटे से हल्का डस्ट करें और लगभग इसे पतला बेल लें।




5) बेले हुए आटे के इस गोले को धीरे से अपनी हथेली पर लें। अब बीच में 2 से 3 बड़े चम्मच मीठी फिलिंग डालें। किनारों पर थोड़ा पानी लगाएं। फिर एक-एक करके किनारों को मिलाएं और पिंच करें।



6) सभी पिंच की हुई सिलवटों को बीच में एक साथ लाएं और उन्हें अच्छी तरह से मिला लें।
मोदक को अच्छे से सील करें।



7) एक कड़ाही में मध्यम गरम होने तक तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद मोदक डालें। जब वे हल्के सुनहरे हो जाएं तो उन्हें एक स्लेटेड चम्मच से धीरे से पलट दें और तलना शुरू करें।




8) इस तरह पलटते हुए, क्रस्ट को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार शैलो या डीप फ्राई कर सकते हैं। एक बार हो जाने के बाद तले हुए मोदक को किचन पेपर पर निकाल दें।



9) इसी तरह बचे हुए मोदक को फ्राई करें। पूजा के दौरान भगवान गणेश को फ्राइड मोदक चढ़ाएं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )