» उत्तर प्रदेश » बरेली
UP Election 2022: बरेली दौरा रद होने पर सीएम योगी ने मांगी माफी, वर्चुअल रैली में बोले- सपा सरकार में प्रदेश में चला अवैध कब्‍जा अभियान
Go Back | Yugvarta , Feb 09, 2022 05:02 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Bareilly :  पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्‍त होने के बाद अब स्‍टार प्रचारकों का रुख दूसरे चरण की विधानसभा सीटों पर है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को बरेली दौरे पर आना था और बहेड़ी व नवावगंज विधानसभा सीटों पर सभाएं करनी थी लेकिन, खराब मौसम की वजह से वह नहीं आ सके। सुबह से हो रही बारिश दिन भर जारी रही। इसके चलते मुख्‍यमंत्री राजधानी से ही नहीं निकल पाए। सीएम का बरेली दौरान रद होने के बाद आनन फानन में बहेड़ी के रामलीला ग्राउंड में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की वर्चुअल रैली का इंतजाम किया गया।

अपने वर्चुअल

UP Vidhan Sabha Election 2022 अपने वर्चुअल संबाेेधन की शुरुआत करते हुए मुख्‍यमंत्री ने सबसे पहले दौरा रद होने को लेकर लोगों से माफी मांगी। कहा बहुत दुख के साथ कार्यक्रम रद करना पड़ा़ा हालांकि मुख्‍यमंत्री बारिश के बावजूद भीड़ को देखकर गदगद नजर आए।

संबाेेधन की शुरुआत करते हुए मुख्‍यमंत्री ने सबसे पहले दौरा रद होने को लेकर लोगों से माफी मांगी। कहा बहुत दुख के साथ कार्यक्रम रद करना पड़ा़ा हालांकि मुख्‍यमंत्री बारिश के बावजूद भीड़ को देखकर गदगद नजर आए। अपने संबाेेधन में उन्‍होंने सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा के संरक्षण में पूरे प्रदेश मे अवैध कब्जा अभियान चला। भाजपा ने इन अवैध कब्जा पर बुलडोजर चलवाया तो अखिलेश परेशान हो गए। दंगा-फसाद करने वाले अब बिलों में डुबक कर बैठे हैं। पहले यह सपा सरकार के संरक्षण में थाने में पैर फैलाकर बैठते थे।

आगे मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव प्रदेश को नई दिशा देने का है। सुरक्षा व निवेश का नया माहौल दिया है। आज बड़े धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। पहले हालात यह थे कि कर्फ्यू लग जाता था। अब किसी माई के लाल में हिम्मत हो तो कांवड़ यात्रा रोककर दिखाए। अब बेटियां बेधड़क स्कूल जाती हैं। अपराधियों को उनकी सही जगह पर पहुंचा दिया है। दंगे करने वाले जेल में हैं। पहले यही अराजक तत्व माहौल बिगड़ते थे। कानून का राज जरूरी है। डबल इंजन की सरकार सबको सुरक्षा दे रही है। तालिबान का बेशर्मी से समर्थन किया जा रहा है। सब जानते हैं कि वे लोग कौन हैं। माताओं को सुरक्षा की चिंता नहीं करनी है, युवाओं को रोजगार की चिंता नहीं करनी है। यह मेरा दायित्व है। जो गर्मी दिखा रहे हैं, 10 मार्च के बाद यह गर्मी निकाल देंगे। डबल इंजन की सरकार प्रदेश को नंबर एक बनाने में जुटी है।जय श्री राम के कहने के साथ मुख्‍यमंत्री ने संबोधन समाप्‍त किया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
एमडीडीए उपाध्यक्ष ने परियोजनाओं की समीक्षा करी,
उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य देख रही देश
काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा
शक्ति रसोई: सशक्त होती महिलाएं, बदलती ज़िंदगियां
इस बार उमंग के अनूठे रंग में
महिलाओं के प्रति समर्पण और सशक्तिकरण की
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3422 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1072 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1031 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(913 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(888 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(831 Views )