» उत्तर प्रदेश
’राष्ट्र प्रथम’ भाव के साथ सेवा, सुशासन व जन कल्याण को समर्पित है भाजपा : सीएम योगी
Go Back | Yugvarta , Apr 06, 2025 06:14 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Gorakhpur : 
गोरखपुर, 6 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने झंडे के सम्मुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा की स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया संदेश में कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में पार्टी का झंडा फहराने के अवसर पर सांसद रविकिशन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अच्युतानंद शाही, अजय श्रीवास्तव, ऋषि मोहन वर्मा, बृजेश सिंह छोटू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये सीएम योगी ने कहा, ‘भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों और भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए 'राष्ट्र सर्वोपरि' के भाव के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, विश्व के विशालतम राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित, राष्ट्रनिष्ठ, लोकनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’

एक्स पर एक दूसरे पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'राष्ट्र प्रथम' भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का ध्वज मेरा गौरव, मेरी प्रेरणा है। आज भाजपा के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मेरा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि अपने घर/कार्यालय पर भाजपा के ध्वज को फहराएं और हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारत (#BJP4ViksitBharat) के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करें। यह भाजपा के उन सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।’
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी
उत्तराखंड : देहरादून में ई-रैपिड ट्रांजिट सिस्टम
समावेशी और सहभागी शासन हेतु 'चिंतन शिविर
सेतु आयोग द्वारा राज्य की गोल्डन जुबली
सूबे में 36 लाख बच्चों को खिलाई
प्रधानमंत्री की नीतियों से तीस करोड़ लोग
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3458 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1113 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1074 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(951 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(931 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(867 Views )