उत्तराखंड : धामी ने खटीमा में स्थानीय लोगों संग खेली होली
Go Back |
Yugvarta
, Mar 14, 2025 09:29 PM 0 Comments
0 times
0
times
Khatima :
14 मार्च, खटीमा : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को रंग लगाते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान बैठक होली में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा, होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह पर्व सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा, हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।