» विदेश
भारत और आर्मेनिया के बीच हुए 2 अहम समझौते
Go Back | Yugvarta , Mar 11, 2025 07:35 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
नई दिल्ली। भारत और आर्मेनिया ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते किए हैं। पहला समझौता भारत के सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) और आर्मेनिया के सेंटर ऑफ ड्रग एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी एक्सपर्टाइज (सीडीएमटीई) के बीच हुआ है। इससे दोनों देश दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।
दूसरा समझौता भारत के सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस और आर्मेनिया के विदेश मंत्रालय के डिप्लोमेटिक स्कूल के बीच हुआ। इस समझौते से दोनों देशों के राजनयिकों को प्रशिक्षण और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारात मिर्जोयान की तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान ये समझौते हुए हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को आर्मेनिया के अपने समकक्ष मिर्जोयान के साथ बैठक की, जिस दौरान दोनों मंत्रियों ने रचनात्मक चर्चा की, जिसमें उन्होंने राजनीतिक आदान-प्रदान, व्यापार, आर्थिक, संपर्क, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों सहित भारत-आर्मेनिया द्विपक्षीय सहयोग के बढ़ते दायरे की समीक्षा की।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा इस दौरान दोनों नेता डिजिटल प्रौद्योगिकियों और फार्मास्यूटिकल्स में सहयोग की संभावना तलाशने पर सहमत हुए। चर्चाओं में संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर बहुपक्षीय सहयोग पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। मंत्रियों ने साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
आर्मेनियाई विदेश मंत्री ने भारतीय विश्व मामलों की परिषद में ‘बदलती दुनिया में आर्मेनिया-भारत: संबंधों को मजबूत करना, बदलती दुनिया में भविष्य के संबंधों को सुरक्षित करना’ विषय पर एक व्याख्यान भी दिया और विद्वानों और शोधकर्ताओं के साथ बातचीत की।
भारत और आर्मेनिया के बीच मधुर और सौहार्दपूर्ण ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच विभिन्न स्तरों पर नियमित बातचीत और यात्राओं के आदान-प्रदान ने मजबूत और बहुआयामी पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी में योगदान दिया है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी
मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार को बढ़ावा देगी
योगी सरकार की नई पहल, स्मार्ट आरसी
सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह में पहुंचे
बुंदेलखंड की ताकत का एहसास अब दुनिया
खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3425 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1076 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1037 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(919 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(895 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(837 Views )