» देश
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी समस्या के कारण एम्स में भर्ती
Go Back | Yugvarta , Mar 09, 2025 12:44 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI : 
नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी समस्या के चलते बीती रात 1 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स लाया गया, जहां उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया।
एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में जगदीप धनखड़ क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया और डॉक्टरों के अनुसार, स्टेंट को भी प्रत्यारोपित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार अब उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर बनी हुई है। मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रही है और उनकी स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

धनखड़ को भर्ती करने के बाद एम्स में एक टीम बनाई गई है जो उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है। उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही देशभर में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामनाएं की जा रही हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी
मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार को बढ़ावा देगी
योगी सरकार की नई पहल, स्मार्ट आरसी
सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह में पहुंचे
बुंदेलखंड की ताकत का एहसास अब दुनिया
खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3425 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1076 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1036 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(919 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(895 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(837 Views )