» देश
40 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, दिल्ली में समेत इन राज्यों में भयंकर आंधी-तूफान, बारिश का अलर्ट
Go Back | Yugvarta , Mar 07, 2025 07:32 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI : 
देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं, तो कहीं बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। इसके चलते कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक नया अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने के संकेत भी दिए गए हैं।

उत्तर भारत में तेज हवाएं और बर्फबारी
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 6 मार्च को 25-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नागालैंड और केरल में गरज और बिजली के साथ बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चलीं।

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी
9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 9 से 12 मार्च तक भारी बर्फबारी और बारिश होगी। उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और असम में 7 मार्च को गरज के साथ बारिश हो सकती है। बिहार में 8 मार्च को 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत
उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और गुजरात में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। गोवा, कोंकण, केरल और कर्नाटक में 6 से 8 मार्च तक गर्मी तेज होगी और 9-10 मार्च को लू चल सकती है। आंध्र प्रदेश में 7 मार्च को हीट वेव की स्थिति रहने की संभावना है।
तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में अधिकतम तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में 30-35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में मध्य भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

दिल्ली-एनसीआर में बादल छाएंगे
दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जो बाद में 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गईं। दिल्ली-एनसीआर में 7 और 9 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की धुंध की संभावना है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी
मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार को बढ़ावा देगी
योगी सरकार की नई पहल, स्मार्ट आरसी
सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह में पहुंचे
बुंदेलखंड की ताकत का एहसास अब दुनिया
खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3425 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1076 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1036 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(919 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(895 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(837 Views )