» राज्य » उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी की सख्त चेतावनी: लापरवाह कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई
Go Back | Yugvarta , Feb 28, 2025 04:07 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 27 फरवरी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली-भांति नहीं करते हैं। ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी और बिजली चोरी को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। मिलावटखोरों और बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाए। ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा निरंतर अभियान चलाए जाएं। पुलिस द्वारा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित सघन चेकिंग की जाए। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधियों की सूची बनाकर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश दिए कि राज्य में यातायात प्रबंधन की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रैफिक जाम से लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस को रात्रि कालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में और प्रयास किए जाएं। इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, बार्बर, प्लंबर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के प्रशिक्षण और कौशल विकास की दिशा में कार्य किए जाएं।

बैठक में सचिव गृह शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमान, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttarakhand News : योग महोत्सव के जरिए
Uttarakhand Avalanche News : 41 Workers Trapped
मुख्यमंत्री धामी की सख्त चेतावनी: लापरवाह कर्मियों
उत्तराखंड : जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू-कानून
दिल्ली में बदले जा सकते हैं कुछ
AFG vs AUS, ICC Champions Trophy, 2025
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3417 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1070 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1027 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(909 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(887 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(828 Views )