» देश
भारत भक्ति और संस्कृति की भूमि, हम फिर से विश्वगुरु बनेंगे: मांझी
Go Back | Yugvarta , Feb 19, 2025 05:35 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mahakumbh Nagar : 
महाकुम्भ नगर, 19 फरवरी: महाकुम्भ 2025 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और राजनीति के अद्भुत मेल का भी गवाह बन रहा है। इसी क्रम में महाकुम्भ 2025 के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने कहा कि भारत भक्ति और संस्कृति की भूमि है, जिसे विश्वगुरु कहा जाता था। उन्होंने इस आयोजन को आस्था और एकता का प्रतीक बताया और कहा कि "आज कुछ लोग हमारी आस्था में बाधाएं डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन करोड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति यह साबित करती है कि भारतीय संस्कृति अडिग और अमर है।"

महाकुम्भ 2025 आस्था का महासंगम-
केंद्रीय मंत्री ने संगम स्नान से पूर्व बातचीत में कहा, "श्रद्धालुओं की यह आस्था दुनिया को भारत की शक्ति दिखा रही है।" त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद जीतन राम मांझी ने कहा, "मैंने यहां आकर बहुत अच्छा महसूस किया।" उन्होंने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति का भव्य प्रतीक बताया।

स्नान के बाद X पर लालू प्रसाद यादव और ममता पर साधा निशाना-
महाकुम्भ स्नान के बाद जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (ट्विटर) पर लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी पर तंज भी कसा। उन्होंने लिखा, "लिजिए भाई, हमने भी कुम्भ स्नान कर लिया। अब यदि किसी को पेट में दर्द हो रहा होगा, तो हम उनका कुछ नहीं कर सकते। वैसे लालू प्रसाद यादव जी एवं ममता दीदी को कुछ ज़्यादा ही समस्या होगी।" उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उन्होंने अपने इस बयान के जरिए विपक्ष पर सीधा हमला बोला है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
पर्यावरण वैज्ञानिकों ने कहा संगम का जल
यूपी: अब हर पंचायत में होगी एक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: AUS vs ENG Live
दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी
कांग्रेस ने दिल्ली में भाजपा की बी-टीम
दिल्लीवासियों को 500 रुपये की दर से
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3411 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1063 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1018 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(903 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(881 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(821 Views )