उत्तराखंड के सीएम धामी ने दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की भेंट, दी शुभकामनाएं
Go Back |
Yugvarta
, Feb 20, 2025 07:53 PM 0 Comments
0 times
0
times
New Delhi :
नई दिल्ली, 20 फरवरी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने रेखा गुप्ता को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल रहेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगी।”
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के आपसी समन्वय से दिल्ली को एक नई ऊंचाई मिलेगी और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।