राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण: धामी ने खिलाड़ियों संग किया भोजन
Go Back |
Yugvarta
, Feb 04, 2025 01:40 PM 0 Comments
0 times
0
times
Dehradun :
देहरादून, 4 फरवरी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून लौटते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भोजन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, खिलाड़ियों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे कई राज्यों के खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही, उन्होंने शूटिंग रेंज का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में शानदार शुरुआत हुई है और राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि से बेहतरीन अनुभव लेकर जाएं। खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का अनुभव राज्य के लिए बेहद कारगर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हर राज्य के खिलाड़ियों को उनकी पसंद और खानपान की आदतों के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। वह राष्ट्रीय खेलों की हर पल की अपडेट ले रहे हैं और स्वयं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह मौजूद थे।