» राज्य » उत्तराखंड
खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों को पहनाएं मेडल
Go Back | Yugvarta , Feb 03, 2025 08:48 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून :  रुद्रपुर 3 फरवरी। सोमवार को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या 38 वे राष्ट्रीय खेलों की साइकिलिंग प्रतियोगिता का फाइनल देखने के लिए रुद्रपुर पहुंची। इसके बाद खेल मंत्री ने विजेताओं को उनके पदक पहनाकर सम्मानित किया।

38 वे राष्ट्रीय खेलों में साइकिलिंग की इवेंट रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवनिर्मित शिवालिक साइकिलिंग वैलोड्रोम में कराई जा रही है। सोमवार को विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले जाने थे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों के कौशल को देखा और उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह

यह मेरे लिए बहुत ही अद्भुत और गौरवान्वित पल, आखिर हमने कर दिखाया :-रेखा आर्या

साइकिलिंग वेलोड्रोम राष्ट्रीय खेलों की आयोजन में बहुत अहम स्थान रखता है क्योंकि साइकिलिंग की प्रतियोगिता उत्तराखंड में करा पाना सबसे बड़ी चुनौती थी। खेल मंत्री ने कहा कि अक्सर मेजबान राज्यों को साइकिलिंग का इवेंट कराने के लिए दिल्ली दौड़ लगानी पड़ती थी।क्योंकि इसके पहले देश में गिने-चुने ही साइकिलिंग वेलोड्रोम थे। खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार मेजबान राज्य की सीमाओं के भीतर सभी स्पर्धा को कराना इसी वेलोड्रोम के कारण संभव हो पाया है। खेल मंत्री ने विजेताओं को पदक पहनाए और उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मशहूर खिलाड़ी मनोज सरकार, उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, नागेंद्र शर्मा, घनश्याम श्यामपुरिया, आदि मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
DM Orders Action on 750 Bighas of
हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का
38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तराखंड आकर अश्विनी
38वें राष्ट्रीय खेल में रोइंग प्रतियोगिता का
मिल्कीपुर उपचुनाव : अखिलेश ने चुनाव आयोग
National Games : लॉन बॉल प्रतियोगिता में
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3394 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1047 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(999 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(879 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(857 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(802 Views )